PM in Bihar: पीएम मोदी ने जमुई में रैली को किया संबोधित इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि “कांग्रेस के राज में भारत को गरीब और कमजोर देश माना जाता था। छोटे-छोटे देश जो आज आटे के लिए तरस रहे हैं, उनके आतंकी हम पर हमला करके चले जाते थे और तब की कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। मोदी ने कहा ऐसे नहीं चलेगा…आज का भारत घर में घुसकर मारता है…आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है। PM मोदी ने कहा कि जमुई में उमड़ा ये जनसैलाब इस बात का साफ संकेत है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए को जनता-जनार्दन का अपार आशीर्वाद मिलने जा रहा है।”
#WATCH कांग्रेस के राज में भारत को गरीब और कमजोर देश माना जाता था। छोटे-छोटे देश जो आज आटे के लिए तरस रहे हैं उनके आतंकी हम पर हमला करके चले जाते थे और तब की कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। मोदी ने कहा ऐसे नहीं चलेगा…आज का भारत घर में घुसकर मारता है…आज का… pic.twitter.com/qY0Ha65qhA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2024
PM Modi: हमारा एक ही लक्ष्य विकसित भारत का…
PM मोदी ने आगे कहा कि “ये चुनाव विकसित बिहार के सपने को पूरा करने का चुनाव है…एक तरफ कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां हैं। जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया था दूसरी तरफ भाजपा और NDA है जिसका एक ही लक्ष्य है विकसित भारत का निर्माण। उन्होंने आगे कहा कि “मुझे संतोष है कि रामविलास जी के विचार को मेरा छोटा भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं…. बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है…लेकिन दुर्भाग्य से बिहार के सामर्थ्य के साथ आज़ादी के बाद 5-6 पीढ़ियों के साथ यहां न्याय नहीं हो पाया…”
ये भी पढ़ें…