Pm Modi in Tripura: मोदी ने जनसभाओं को किया संबोधित, कहा- “हमारी सरकार त्रिपुरा को त्रि-शक्ति से बढ़ा रही है”

PM Modi In Tripura

Pm Modi in Tripura: त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होने वाला हैं। सभी पार्टियां जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। इसी क्रम में  भाजपा ने भी पीएम मोदी को त्रिपुरा में उतार दिया है। आपको बता दें कि यहां पर अभी बीजेपी गठबंधन की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबासा में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने आज शनिवार (11 फरवरी) को त्रिपुरा के दौरे पर है। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “त्रिपुरा पर मां त्रिपुर सुंदरी का आशीर्वाद है। हमारी सरकार त्रिपुरा को त्रि-शक्ति से बढ़ा रही है, वो शक्ति है- आवास, आरोग्य और आमदनी।

उन्होंने कहा कि “पहले की सरकारों में त्रिपुरा के पुलिस स्टेशनों पर सीपीएम कैडर का कब्जा था, लेकिन अब भाजपा के शासन में राज्य में कानून का राज है। अब राज्य में महिला सशक्तिकरण है और लोगों के लिए जीवनयापन करना आसान हो गया है। भाजपा की सरकार लोगों का जीवन आसान बना रही है।”

Pm Modi in Tripura: पीएम मोदी- वामपंथी सरकार ने चंदा के नाम पर लूटने का लाइसेंस दिया हुआ था

उन्होंने कहा कि “पहले त्रिपुरा में एक ही शब्द सुनने को मिलता था ‘चंदा’। इन्होंने तीन दशक तक चंदे के नाम पर लोगों को लूटने का लाइसेंस देकर रखा था। हमने त्रिपुरा के लोगों को चंदा-चंदा करने वालों से मुक्त कर दिया है।”

पीएम मोदी: आपके एक वोट की शक्ति से त्रिपुरा वामपंथ के कुशासन से हुआ मुक्त

पीएम ने कहा कि “त्रिपुरा के गरीबों, युवाओं, माताओं-बहनों, जनजातियों के लिए पार्टी ने नए लक्ष्य तय किए और पार्टी ने उन्हें पूरा करने का संकल्प लिया है… त्रिपुरा के लोगों को याद रखना है आपके एक वोट की शक्ति से त्रिपुरा वामपंथ के कुशासन से मुक्त हुआ है।”

Pm Modi in Tripura: त्रिपुरा के राधाकिशोरपुर में PM मोदी ने एक और जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि त्रिपुरा के लोगों से मेरा वादा है कि त्रिपुरा में फिर से भाजपा सरकार बनने पर त्रिपुरा के विकास में और तेजी आएगी। आपके सपने साकार होंगे। भाजपा को दिया एक-एक वोट अनमोल है। आपके वोट की शक्ति आपका और आपके बच्चों का भविष्य सुरक्षित करेगा।
Pm Modi in Tripura: पीएम ने कहा कि “5 साल पहले आपने हमें सेवा का मौका दिया। मैंने उस समय वादा किया था- HIRA विकास यानी हाईवे, इंटरनेट, रेलवे और एयरवेज से जुड़ा विकास। भाजपा ने बीते 5 वर्ष में इस वादे का ज़मीन पर उतारने के लिए काम किया है।” और साथ ही उन्होंने कहा कि “पहले लेफ्ट और कांग्रेस के शासन में यहां हज़ारों गांव ऐसे थे जहां कभी सड़क ही नहीं पहुंच पाई थी। बीते 5 साल में हमने यहां लगभग 5000 गांवों तक सड़क पहुंचाई है।”
उन्होंने आगे कहा कि “जिन्होंने सालों साल बारी-बारी से त्रिपुरा को लूटा, वही लोग फिर से साथ आ गए हैं। ये चंदा के लिए आए हैं। आपका भला करने नहीं आए हैं। इसलिए त्रिपुरा के लोगों को लेफ्ट-कांग्रेस की दो धारी तलवार से सतर्क रहना है।”
 PM मोदी ने कहा कि “आपने वामपंथियों को हटाया तो उसका नतीजा भी आपके सामने है…आज त्रिपुरा को मुफ्त राशन मिल रहा है, पूरा राशन मिल रहा है। इससे अगर सबसे ज्यादा फायदा किसी को हुआ है तो मेरी माताओं-बहनों को हुआ है।”
गौरतलब है कि
ये भी पढ़ें…
Delhi: जमीयत उलेमा-ए-हिंद का तीन दिन का अधिवेशन, “RSS और BJP से हमारी कोई मजहबी अदावत नहीं”-मदीनी

 

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।