Rajasthan Election 2023: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना, कहा-“राजस्थान की जनता गहलोत सरकार को राहत देने वाली है “

Rajasthan Election 2023

Rajasthan Election 2023: साल 2023 के अंत में राजस्थान में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर निशाना साधना शुरु कर दिया हैं। आरोप प्रत्यारोप का खेल भी शुरु हो गया हैं।चितौड़गढ़ के कृष्ण धाम सांवलिया जी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने केंद्र की 9 साल बेमिसाल विकास कार्यक्रमों की उपलब्धियों की तारीफ की और साथ ही अशोक गहलोत सरकार पर साधा निशाना।

प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी: कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में लोग रहे मौजूद

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले स्थित कृष्ण धाम सांवलिया जी में बीजेपी की ‘9 साल बेमिसाल कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने केंद्र सरकार की विकास कार्यक्रमों की खूब तारीफ की और साथ ही कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला किया। कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में लोग वहां मौजूद रहे।

सीपी जोशी: मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियां का किया बखान

Rajasthan Election 2023: कार्यक्रम में सीपी जोशी ने मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियां का बखान किया। सीपी जोशी ने सरकार के उन विकाश कार्यक्रमों जैसे हर घर नल, उज्जवला, जनधन खाते, शौचालय,किसान सम्मान निधी, मेडिकल कॉलेज, विघालय निर्माण और कई ऐसे कार्य किए।जिससे आम लोगों को काफी फायदा हुआ। साथ ही सीपी जोशी ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर बन रहे भारत की पहचान को लेकर भी मोदी सरकार की तारीफ की।

सीपी जोशी:गहलोत सरकार को बताया हिंदू विरोधी

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए जोशी ने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस को पार्टी में नहीं बने रहने देना चाहती हैं। राज्य सरकार हिन्दू विरोधी हैं। भ्रष्टार में लिप्त हैं। कांग्रेस को उखाड़ फेंकना हैं। राजस्थान में इस बार कमल ही खिलना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि “अशोक गहलोत मुफ्त की सुविधाएं देने के नाम पर जनता को मूर्ख बना रही हैं। प्रदेश में अत्याचार,भ्रष्टार,लचर कानून व्यवस्था,दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। बीजेपी सरकार अपना कार्य करेगी। क्यूकीं राज्य को हमारी पार्टी की जरुरत हैं। इस बार कांग्रेस को उखाड़ फेकना हैं।”

Rajasthan Election 2023: कार्यक्रम में सीपी जोशी के साथ अन्य नेता भी रहे मौजूद

Rajasthan Election 2023: कार्यक्रम में राजस्थान बीजेपी के सह प्रभारी विजया रहाटकर,पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश जोशी, पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी श्रीचंद कृपलानी,सहित अन्य बीजेपी पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही पुर्व केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने गहलोत सरकार पर बरसे।

आपको बता दें कि गहलोत सरकार ने आगामी चुनावों में राजस्थान की जनता को 100 यूनिट बिजली  मुफ्त देने का वादा किया है और साथ ही उन्होंने राजस्थान की महिलाओं को मुफ्त मोबाइल देने का भी वादा किया है। इस पर सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान की जनता गहलोत सरकार द्वारा फ्री की रेवड़ियों पर तंज करते हुए कहा था कि अब कि बार राजस्थान की जनता अशओक गहलोत की फ्री कि रेवड़ियों मे नहीं फंसने वाली है।

Written By- Juhi pandit…

ये भी पढ़ें…

Yoga Day: पीएम मोदी भी करेंगे 21 जून को योगा, पूरे विश्व में लहराएंगे योग का परचम
Rajasthan News: जयपुर हेरिटेज की मेयर समेत 50 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, एडिशनल कमिश्नर के खिलाफ धरना

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।