Rajasthan: राजपूत समाज के संगठनों ने गोगामेड़ी की हत्या के खिलाफ राज्य बंद का किया आह्वान, भारी पुलिस बल तैनात

Rajasthan

Rajasthan: राजस्थान में राजपूत समाज के संगठनों ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के खिलाफ राज्य बंद का आह्वान किया। राज्य बंद के आह्वान को देखते हुए राजस्थान सरकार और पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद प्रबन्ध किए है। जगह-जगह पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।  शहजाद पूनावाला ने कहा कि जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई ! जाते जाते भी गहलोत राज में एक और ऐसी घटना! कन्हैया लाल जी के बाद।

शहजाद पूनावाला : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के लिए जिम्मेदार है गहलोत

Rajasthan: कांग्रेस सोशल मीडिया के लोग कह रहे है भाजपा सरकार ज़िम्मेदार है   CM अभी भी गहलोत है और भाजपा की सरकार बनी नहीं है! इसके अलावा यह है सुखदेव जी का april का वीडियो जिसमे वह साफ़ साफ़ गहलोत सरकार को ज़िम्मेदार ठहराते है उन्हें सुरक्षा न देने के लिए और उनकी जान पर ख़तरा पैदा करने के लिए गहलोत outgoing सरकार को जवाब देना पड़ेगा।

Rajasthan: भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़: गहलोत सरकार के माथे पर कलंक

Rajasthan: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा, “घटना दुर्भाग्यजनक है। राष्ट्रीय स्तर के एक सामाजिक कार्यकर्ता, जिसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई लेकिन सुरक्षा नहीं मिली और गैंगस्टर उन्हें मारकर चले गए… यह राजस्थान की जाती हुई सरकार के माथे पर कलंक है।”

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल: पुलिस तुरंत आरोपियों को पकड़े…

Rajasthan: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “ये बहुत ही निंदनीय घटना है और राजस्थान में जो कांग्रेस शासन में कानून व्यवस्था लचर हुई थी उसका ये परिणाम है हमारी मांग है कि पुलिस तुरंत आरोपियों को पकड़े…”

मंगलवार को करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हो गई था हत्या

Rajasthan: करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार 6 दिसंबर को श्याम नगर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। उन्हें गंभीर अवस्था में मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद डाक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।

Rajasthan: बता दें कि 3 हमलाबार दिनदहाड़े घर पर आए और करीब 10 मिनट तक गोगामेड़ी से बातचीत की और फिर बदमाशों ने गोगामेड़ी पर गोलियां चलाईं, फिर भाग निकले। साथ ही सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का एक निजी गार्ड भी घायल है। लारेंस विश्नाई गैंग के कुख्यात सदस्य रोहित गोदारा ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी कौन है? तो जानें सुखदेव सिंह गोगामेड़ी करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष व श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

ये भी पढ़ें…

China Recognize Talibaan Government: चीन ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता,ऐसा करने वाला पहला देश बना चीन
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी: करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष की जयपुर में गोली मारकर हत्या, तीन आरोपियों में से एक की मौत
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।