Uniform Civil Code: मोदी को मुसलमानों की आखिर क्यों सताने लगी चिंता, कपिल सिब्बल ने उठाए सवाल

Universal Civil Code

Uniform Civil Code: भोपाल में जब से पीएम मोदी ने समान नागरिक संहिता पर जोरदार अपना पक्ष रखा है। उसके बाद से मानो विपक्षी और राजनीतिक दलों में भूचाल सा आ गई है। विपक्षी पार्टी अब इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना साधा रही है। अब इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल का नाम जुड़ गया है।

Uniform Civil Code: कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी से सवाल करते हुए कहा कि “उनका प्रस्ताव कितना सामान है और क्या हिंदू आदिवासी और पूर्वोत्तर क्या सभी इसके दायरे में आते हैं? और साथ ही उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि “आखिर 9 साल के बाद प्रधानमंत्री को समान नागरिक संहिता की याद क्यों आ रही है।”

कपिल सिब्बल: मुसलमानों से इतनी मोहब्बत क्यों?

Uniform Civil Code: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने बुधवार रात को ट्वीट किया। अपने ट्वीट के जरिए कपिल सिब्बल ने मोदी से तीन सवाल पूछे। कपिल सिब्बल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समान नागरिक संहिता पर जोर दिया विपक्षी पार्टियों पर मुसलमानों को भड़काने के आरोप लगाए।

पहला सवाल— आखिरकार 9 साल बाद यह सवाल क्यों? 2024 चुनाव के लिए। दूसरा सवाल— आपका प्रस्ताव कितना समान है। इस प्रस्ताव से क्या हिंदू आदिवासी और पूर्वोत्तर सभी इसके दायरे में आते हैं। तीसरा सवाल— हर दिन आपकी पार्टी मुसलमानों को निशाना बनाती है। क्यों अब आपको चिंता हो रही है?

मोदी का यूसीसी को समर्थन

Uniform Civil Code: भोपाल में मंगलवार को एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समान नागरिक संहिता पर जोरदार अपना पक्ष रखा। मोदी ने अपने भाषण में कहा कि दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चलेगा? साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में सभी के लिए समान अधिकारों का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं कि समान नागरिक संहिता पर लोगों को भड़काया जा रहा है। एक घर में 1 सदस्य के लिए एक कानून हो, दूसरे के लिए दूसरा, तो क्या परिवार चल पाएगा? हमें याद रखना चाहिए कि भारत के संविधान में सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार बताए गए हैं।

Uniform Civil Code: उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष हम पर आरोप लगाती है कि। क्या मुसलमान मुसलमान करते रहते हैं। अगर वास्तव में वे मुसलमानों के हित में काम कर रहे होते तो मुसलमान शिक्षा नौकरी मैं आज पीछे नहीं होते।

क्या है यूनियन सिविल कोड?

Uniform Civil Code: आपको बता दें कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का मतलब एक देशएक कानून यानी देश में रहने वाले सभी नागरिकों (हर धर्मजातिलिंग के लोगके लिए एक कानून होना। अगर सिविल कोड लागू होता है तो विवाहतलाकबच्चा गोद लेना और संपत्ति के बंटवारे जैसे तमाम विषयों में नागरिकों के लिए एक से कानून होंगे

Uniform Civil Code: गौरतलब है लॉ कमीशन ने फिर से ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ पर कंसल्टेशन (परामर्शप्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने बुधवार (14 जूनको देश के लोगों से राॅय मांगी। 22वें विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता के बारे में मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों के विचारों को जानने के लिए फिर से निर्णय लिया।

Written By- Juhi Pandit.

ये भी पढ़ें…

UCC: पीएम मोदी के समान नागरिक संहिता भाषण के बाद, मचा विपक्ष पार्टियों में हड़कंप
Rahul Gandhi in Manipur: राहुल गांधी दो दिवसीय मणिपुर दौरे पर पीड़ितों से करेंगे मुलाकात, भाजपा ने साधा निशाना

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।