UP News: स्वामी यशवीर महाराज 28 फरवरी को देवबंद करेंगे कूच,मदनी को शास्त्रार्थ करने की दी चुनौती

UP News

UP News: बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज 28 फरवरी को शिव चौक मुजफ्फरनगर से दारुल उलूम देवबंद मदरसे के लिए कूच करेंगे। उनके देवबंद जाने को लेकर कहा कि वो मौलानी अरशद मदनी के बयान से काफी आक्रोशित है।

UP News: स्वामी यशवीर- देवबंद पहुंचकर मांगेंगे जवाब

UP News: स्वामी यशवीर ने कहा कि वो मौलाना अरशद मदनी और मौलाना महमूद मदनी को देवबंद जाकर शास्त्रार्थ करने की चुनौती देंगे। आपको बता दें कि उन्होंने कहा कि दिल्ली में मौलानाओं ने हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। वो देवबंद पहुंचकर जवाब मांगेंगे और मदनी को शास्त्रार्थ करने की चुनौती दी।

Swami yashveer
Swami yashveer

विकास त्यागी: ‘जमीयत अध्यक्ष अरशद मदनी के बयान से हिंदुओं की भावनाएं हुईं आहत

 बजरंग दल के यूपी के सहारनपुर में प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि “दिल्ली में जमीयत उलमाहिंद के अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी द्वारा दिए गए विवादित बयान से करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मदनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।”

UP News: बजरंग दल के नेता विकास ने ये भी कहा कि “जमीयत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने अपने बयान में कहा कि ओम हवा है, जिसका कोई रंग रूप नहीं है, सभी मनु (आदम) की औलाद है। मनू ही ओम है। सभी धर्म के लोग मनू को पूजते हैं। मदनी के इस विवादित बयान से करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। क्योंकि मदनी के बयान को सोशल मीडिया पर करोड़ों लोगों ने देखा वह सुना है। उनके इस बयान के कारण न केवल दो धर्मों में बीच की दूरी बढ़ेगी बल्कि आपस में शत्रुता भी पैदा होगी।”

UP News: बजरंग दल के प्रांत सयोजक त्यागी ने कहा कि “मदनी का बयान एक धर्म के प्रति सोची समझी साजिश के तहत दिया गया है। उन्होंने कोतवाल एचएन सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि अरशद मदनी द्वारा बोले गए इन शब्दों से हिंदू धर्म स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा है। मदनी द्वारा बोले गए शब्द विभिन्न धर्म के मध्य कभी भी दरार पैदा कर सकते हैं। इसीलिए उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।”

गैरतलब है कि दिल्ली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का तीन दिन का अधिवेशन के अंतिम दिन हिंदू व अन्य गैर-मुस्लिम धर्मगुरूओं की मंच पर मौजूदगी के बीच ही जमीयत उलेमा-ए-हिंद अरशद गुट के प्रमुख मौलाना अरसद मदनी ने एक विवादित बयान दे दिया। जिसके बाद मंच पर ही हड़कंप मच गया। उन्होंने ओम और अल्लाह को एक ही बता दिया था। इसके बाद जैन धर्मगुरू मुनि लोकेश ने उनको (अरशद मदनी) शास्त्रार्थ की चुनौति देते हुए मंच का त्याग कर दिया। जब लोकेश मुनि मंच का त्याग कर रहे थे तब सम्मेलन में मौजूद लोगों ने उनके (लोकेश मुनि का) विरोध में नारे लगाए थे।

ये भी पढ़ें…

Neha Singh Rathore: नेहा सिंह राठौर को यूपी सरकार ने भेजा नोटिस, यूपी में का बा-2 … गाने को बताया कानून व्यवस्था के लिए खतरा
Delhi News: मदनी ने दिया विवादित बयान, कहा- ‘ओम और अल्लाह एक ही है’

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।