Wagner Group Rebellion: भाड़ें के सैनिकों ने किया रूस के खिलाफ विद्रोह, पुतिन ने कहा-‘सजा भुगतने के लिए रहे तैयार’

Wagner Group Rebellion

Wagner Group Rebellion: रूस-यूक्रेन युद्ध में पुतिन का समर्थन करने वाले भाड़े के सैनिकों के वैगनर समूह के चीफ ने पुतिन के खिलाफ विद्रोह कर दिया है। वैगनर आर्मी के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने कहा है कि उनके 25,000 सैनिक मरने के लिए तैयार हैं और वे रूसी सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए बढ़ रहे हैं। वैगनर समूह के विद्रोह के बाद रूस की राजधानी मॉस्को में टैंक और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।पुतिन ने वैगनर आर्मी के चीफ प्रिगोझिन द्वारा सशस्त्र विद्रोह के ऐलान को विश्वासघात एवं देशद्रोह करार दिया और रूस और उसके लोगों की हर हाल में रक्षा करने का भरोसा दिलाया।

पुतिन: कुचले जाएंगे सारे विद्रोही

Wagner Group Rebellion: पुतिन ने कहा कि “रूस अपने भविष्य के लिए सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहा है। यह विद्रोह हमारे देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है और हम इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि “विद्रोह की साजिश रचने वाले सभी विद्रोहियों को कुचल दिया जाएगा। इसके लिए सशस्त्र बलों और अन्य सरकारी एजेंसियों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं।”

मिखाइलो पोडोलियाक: रूस-यूक्रेन युद्ध के लिए अगले 24 घंटे अहम

Wagner Group Rebellion: शनिवार (24 जून) को वैगनर समूह के विद्रोह के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोडोलियाक ने भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि “अगले 48 घंटे रूस की नई स्थिति परिभाषित करेंगे।  कहा, ”(रूस में) या तो पूरी तरह से गृह यु्द्ध होगा या बाचतीत के जरिये सत्ता परिवर्तन या पुतिन राज के पतन से अगले चरण से पहले एक अस्थायी राहत मिलेगी.” उन्होंने कहा कि सभी लोग यह चुन रहे हैं कि वे किस पक्ष में हैं।”

Wagner Group Rebellion: वैगनर के वाहनों पर बमबारी

रूसी वायु सेना ने कथित तौर पर मॉस्को की ओर जाने वाले स्ट्रैटजिक एम4 राजमार्ग से गुजर रहे वैगनर के वाहनों पर बमबारी की है। वैगनर के सैनिकों में से एक ने कथित तौर पर प्रिगोझिन की हत्या की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा और उसे फांसी दिए जाने की खबर है। हालांकि, रूसी सेना ने शनिवार को कहा कि “वैगनर के भाड़े के सैनिकों कीसुरक्षा की गारंटीदी जाएगी, जो मॉस्को के सैन्य नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह बंद करके लौट आएंगे।” 

पुतिन ने बेलारूसी राष्ट्रपति लुकाशेंको को दी स्थिति की जानकारी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको को रूस की स्थिति के बारे में जानकारी दी। बेलारूस के राष्ट्रपति के आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर ये जानकारी दी गई है।बता दें कि यूक्रेन पर हमले में बेलारूस ने पुतिन का साथ दिया है। ब्रिटेन की मिलिट्री इंटेलीजेंस का कहना है कि वैगनर इकाइयां वोरेनेज़ से उत्तर की ओर बढ़ रही हैं. ये यूनिट राजधानी मॉस्को की तरफ जा रही हैं।

  वैगनर का दावारूसी सैनिकों ने किया सामूहिक सरेंडर

 वैगनर ने कहा है कि “रोस्तोव और वोरोनेघ पर उनका नियंत्रण है। वैगनर लड़ाके अब वोल्गोग्राड की तरफ बढ़ रहे हैं और वैगनर समूह ने रूसी सैनिकों ने वोरोनेघ में सामूहिक आत्मसमर्पण का दावा किया है। और साथ ही उन्होंने ये दावा किया कि पुतिन नेगलत चुनावकिया और जल्द ही रूस कोनया राष्ट्रपतिमिलेगा।” 

रूस के हालात पर हम रख रहे है नजर

रूस के घटनाक्रम पर दुनिया की नजर बनी हुई है। जर्मन सरकार ने कहा है कि हम रूस की घटनाओं को करीब से देख रहे हैं. वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Written By- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

Arvind Kejriwal: पटना में हुई विपक्षी बैठक में क्यों हुए केजरीवाल नाराज, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Ukraine-Russia War: जेलेंस्की ने मांगा समर्थन, अजित डोभाल को कर दिया फोन पढ़िए पूरी रिपोर्ट
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।