Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा सेंध मामले में जमकर राजनीति हो रही है। विपक्ष के नेताओं को बैठे बिठाए सरकार को घेरने का मौका मिल गया। विपक्ष लगातार संसद में संसदीय सुरक्षा में सेंध शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद में सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत अपना नोटिस दिया। संसदीय सेंध मामले के 4 आरोपियों को पहले ही 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा जा चुका है। उनके साथी ललित झा को पुलिस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Parliament Security Breach: सांसद प्रियंका चतुर्वेदी: वे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं पर लेकिन…
Parliament Security Breach: शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “संसद में जिस प्रकार से हमला हुआ इस पर दोनों सदनों में चर्चा होनी चाहिए। सुरक्षा में सेंध कैसे हुई? आरोपी धुंए वाली सामग्री लेकर कैसे आए। अगर धुंआ ज़हरीला होता तो कितने लोगों को समस्या हो सकती थी। हम चाहते हैं कि इस पर चर्चा हो और गृह मंत्री बयान दें। वे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं पर वे संसद की सुरक्षा भी नहीं कर पा रहे हैं।”
#WATCH दिल्ली: शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “संसद में जिस प्रकार से हमला हुआ इस पर दोनों सदनों में चर्चा होनी चाहिए। सुरक्षा में सेंध कैसे हुई? आरोपी धुंए वाली सामग्री लेकर कैसे आए। अगर धुंआ ज़हरीला होता तो कितने लोगों को समस्या हो सकती थी। हम चाहते हैं कि इस पर… pic.twitter.com/5FM6ymoCdD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2023
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी: जिन लोगों की ये जिम्मेदारी है हम उन्हें तो पूछेंगे ही…
Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक की घटना पर चर्चा की मांग को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “सवाल पूछना हमारा फर्ज़ है। सरकार आम लोगों को भटकाने में जुटी हुई है। अगर चर्चा होती तो आसमान तो नहीं टूट पड़ता… खूफिया विभाग किसके पास है? खूफिया तंत्र गृह मंत्रालय के पास होता है। हम सिर्फ जानकारी लेना चाहते थे…जिन लोगों की ये जिम्मेदारी है हम उन्हें तो पूछेंगे ही की क्या हुआ?”
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी: मामला कोर्ट में है, चल रही है उच्च स्तरीय जांच…
ललित मोहन झा को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार
Parliament Security Breach: दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने आरोपी ललित मोहन झा घटना का वीडियो बनाने के बाद मौके से भाग गया था। वह बस से राजस्थान के नागौर पहुंचे। वहां वह अपने दो दोस्तों से मिले और एक होटल में रात बिताई। जब उसे पता चला कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो वह बस से दिल्ली आ गया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें…