Up News: यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच बयानों को लेकर काफी झड़प देखने को मिलती है। एक-दूसरे पर बयानों को लेकर हमलावर हुए रहते हैं। विधानसभा चलने के दौरान सदन में दोनों एक-दूसरे के ऊपर खूब छींटाकसी की थी। अब केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा आरोप लगाया है। केशव मौर्य ने कहा है, कि अखिलेश यादव का वश चले तो वो मेरी हत्या करा दें। वह मुझे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। मीडिया में आने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।
मौर्य से बहुत स्नेह-अखिलेश
डिप्टी सीएम मौर्य के इस बयान पर अखिलेश यादव ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा, कि सपा सबसे प्यार करती है। हम तो सारस और पक्षी तक से प्रेम करने वाले लोग हैं। हमें तो केशव प्रसाद मौर्य से भी बहुत स्नेह है। उन्हें (केशव प्रसाद मौर्य) हमसे कोई भी खतरा नहीं है।
Up News: अखिलेश ने कहा, कि मौर्य को केवल खतरा कुर्सी का है, जो कभी भी जा सकती है। सपा का गठबंधन बीजेपी को हराने जा रहा है। सपा का गठबंधन दलितों-वंचितों-किसानों-नौजवानों से है। बीजेपी सांड सफारी बनाए।
सारस छीने जाने पर जताई नाराजगी
अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा जमकर पर निशाना साधा था। उन्होंने प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर कहा, कि जब सरकार सारस को छीन रही है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो, जो मोर को दाना खिला रहे हैं। उस मोर को भी छीना जाए। उन्होंने सवाल किया कि क्या अधिकारियों में यह हिम्मत है कि मोर को छीन सकते हैं।
सपा अध्यक्ष ने कहा, कि पिछले दिनों इटावा में सारस सेंटर बनने की परियोजना तैयार की गई थी। सरकार ने उसे खत्म कर दिया। भाजपा के लोग मानव ही नहीं जीव जंतु और पेड़ के भी दुश्मन हैं। जी-20 के दौरान तमाम पेड़ काट दिए गए।
Up News: भाजपा के लोगों ने जी-20 के गमले चुरा लिए। एक हजार एकड़ में एक लाख 36 हजार पेड़ लगते हैं। भाजपा सरकार बताए, इन्होंने 150 करोड़ पेड़ कहां लगाए? अखिलेश ने ये भी कहा कि मुझे आशंका है, कि ये सरकार मुझे जेल भी भेज सकती है।