Loksabha Election 2024: मसूरी में जेपी नड्डा ने भरी हुंकार,10 साल पहले राजनीति उदासीनता से भरी थी, लेकिन अब PM ने बदल दी इसकी परिभाषा

Loksabha Election 2024

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियां सभी राज्यों में अपने बड़े नेताओं को भेजकर वोट साधने का काम कर रही है। वहीं, आज उत्तराखंड के दौरे पर आए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सेंट जॉर्ज कॉलेज हेलीपैड पर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया है। उत्तराखंड के दौरे पर आए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवभूमि को प्रणाम कर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ आज हम आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कोरोना काल ने भारत की ताकत को सबने देखा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए आगे कहा कि, “10 साल पहले राजनीति उदासीनता से भरी हुई थी, सामान्य मानव कहता था कि राजनीति से कुछ नहीं बदलेगा। यहां कुछ बदलने वाला नहीं है। हम भगवान भरोसे हैं। 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति की परिभाषा, राजनीति की संस्कृति, राजनीति का तौर-तरीका और राजनीतिक दृष्टि से संकल्प की परिभाषा बदल दी है।”

टिहरी सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में मांगा वोट

यहां उन्होंने मसूरी में आयोजित जनसभा में टिहरी सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया है। जनसभा में पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया। वहीं, महिला मोर्चा की ओर से भी उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष के संकल्प पत्र पर कहा कि “विपक्ष में सबने अलग-अलग संकल्प पत्र बनाया है। सभी के मत नहीं मिल नहीं पा रहे हैं। इंडिया गठबंधन में सारे भ्रष्टाचारी मिल गए है। कांग्रेस शासन काल में धरती से लेकर आसमान तक घोटाला हुआ। यूपी में गोमती रिवर घोटाला, लैपटॉप घोटाला किया, लालू ने जमीन के बदले नौकरी, चारा घोटाला किया, ममता बनर्जी सरकार में घोटाले हुए, सारे परिवार की पार्टियां हैं। इंडिया गठबंधन के कई नेता या जेल में हैं या बेल पर हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि अबकी बार चार सौ पार को सफल बनाना है। और नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाना है।”

 

सीएम धामी बोले गंगोत्री उत्तराखंड से निकली है वो पूरे भारत में जायेगी

वहीं,रैली को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि, “कल भाजपा का जो संकल्प पत्र जारी हुआ है, उसमें हर किसी के उदय की बात की गई है। साथ ही साथ विकसित भारत का संकल्प उसमें है। संकल्प पत्र में देश में UCC लागू करने का वादा भी किया गया है। मुझे ये बताकर खुशी हो रही है कि जो गंगोत्री उत्तराखंड से निकली है वो पूरे भारत में जाने वाली है।”

Written By- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

सीएम Arvind Kejriwal से जेल में मिलने गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

 

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।