सीएम Arvind Kejriwal से जेल में मिलने गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

सीएम Arvind Kejriwal

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम Arvind Kejriwal से मुलाकात की है। भगवंत मान ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान शीशे के पार केजरीवाल से फोन पर बात करवाई गई। भगवंत मान ने कहा, ‘मैंने उनसे पूछा कि आप कैसे हो? तो उन्होंने कहा मेरी चिंता मत करो और बताओ की पंजाब का क्या हालचाल है? मैंने उनसे कहा कि पंजाब का हालचाल ठीक है।’ भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल को जेल में सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। क्रिमिनल वाली सहूलियत भी केजरीवाल को नहीं मिली है। तिहाड़ में केजरीवाल से मुलाकात के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल के साथ ऐसा सलूक किया जा रहा है जैसे वो कोई जघन्य अपराधी हों। इस मुलाकात के दौरान शीशे की दीवार लगाई गई थी।

पंजाब के सीएम क्या बोले?

तिहाड़ जेल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री और AAP नेता भगवंत मान ने कहा कि आमने-सामने बात नहीं हुई। शीशा लगा हुआ था और हम एक-दूसरे से फोन पर बात कर रहे थे। अरविंद केजरीवाल जो एक कट्ट्रर ईमानदार है, जिसने पारदर्शिता की राजनीति शुरू की और भाजपा की राजनीति खत्म की उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल एक सोच का नाम है। व्यक्ति को तो गिरफ्तार किया जा सकता है लेकिन सोच को आप कैसे गिरफ्तार करेंगे?

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान: आतंकवादी की तरह मिलवाया

सीएम भगवंत मान ने कहा कि “तिहाड़ जेल में दिल्ली सीएम केजरीवाल को उनसे किसी आतंकवादी की तरह मिलवाया गया। ये तानाशाही की हद है। भगवंत मान ने कहा कि करीब आधे घंटे तक मुलाकात हुई है। इस दौरान दिल काफी भारी हो गया और बड़ी मुश्किल से मैं खुद को संभाल पाया। जो हार्ड कोर अपराधी होते हैं वैसी भी सुविधा अरविंद केजरीवाल को नहीं मिल रही है। जिस शीशे की दीवार के बीच बातचीत करवाई गई वो शीशा भी गंदा था। उनकी शक्ल भी नजर नहीं आ रही थी। भगवंत मान ने साथ ही कहा कि केजरीवाल का कसूर क्या है? उन्होने अस्पताल बना दिए, उन्होंने मोहल्ला क्लिनिक बना दिए, उन्होंने स्कूल बनाए।क्या यही है उनका कसूर? आज उनको ऐसे ट्रीट किया जा रहा है जैसे वह बहुत बड़े आतंकवादी हों।”

शुक्रवार को हुई थी सुरक्षा बैठक

तिहाड़ जेल के डीआईजी और पंजाब पुलिस के अधिकारियों के बीच शुक्रवार को सुरक्षा बैठक हुई। सुरक्षा बैठक लगभग 2 घंटे से अधिक चली। इसमें तय किया गया कि 15 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। जेल सूत्रों के अनुसार सीएम केजरीवाल से केवल भगवंत मान ही मुलाकात कर सकेंगे। यह बैठक तिहाड़ जेल मुख्यालय में 11 बजे रखी गई थी। तिहाड़ जेल के जनसंपर्क अधिकारी अरविंद कुमार से मिली जानकारी के अनुसार दोनों मुख्यमंत्री की मुलाकात के लिए सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा था, जिसको लेकर बैठक रखी गई थी। बैठक तिहाड़ जेल के डीआईजी (प्रिजन) और पंजाब पुलिस के एडिशनल जनरल डायरेक्टर के बीच हुई। इसमें मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिसके बाद मुलाकात की तारीख तय की गई।

Written By- Swati Singh.

ये भी पढ़ें…

Loksabha Election 2024: बिहार के औरंगाबाद में गरजे सीएम योगी, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना,लालू यादव पर भी बोला बड़ा हमला
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।