Viral Dance Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। रील बनाकर लाइक्स और फॉलोवर बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर रहे हैं। कोई मेट्रो में डांस कर रहा है तो कोई ट्रेन की पटरी पर लेट जा रहा है। कुछ लोग ट्रेन के ऊपर चढ़कर वीडियो बनाने से बाज नहीं आ रहे। पुलिस ने खतरनाक स्टंट करने वाले और जान जोखिम में डाल वाले रील्स बनाने वालों पर कार्रवाई भी की है लेकिन अब एक लड़के के डांस का रील खूब तेजी से वायरल हो रहा है।जिसको देख कर आपकी आंखें फटी की फटी रह जायेंगी।
डांस से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को छोड़ा पीछे
Viral Dance Video: नोरा फतेही बॉलीवुड में आइटम सॉन्ग क्विन मानी जाती हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक डांस नंबर कर इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है, लेकिन इंस्टाग्राम पर ऐसे कई इंफ्लूएंसर हैं जो अपने डांस मूव्स से लोगों के दिलों में अलग जगह बना रहे हैं। हाल ही में एक इंस्टाग्राम यूजर अपने डांस मूव्स से लोगों का दिल जीत रहा है। नंद गोपाल नाम का ये इंफ्लूएंसर अपने डांस से अच्छे-अच्छे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के पसीने छुड़ा सकता है।
‘टिप-टिप बरसा पानी’ गाने पर लड़के ने किया डांस
Viral Dance Video: वीडियो में नंद गोपाल ने, साड़ी पहनकर ‘टिप-टिप बरसा पानी’ गाने पर डांस कर रहा है। इस लड़के के हाव-भाव और डांस स्टेप देखकर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि ये वाकई लड़का है। डांस कर रहे लड़के ने भगवा रंग की साड़ी पहनी हुई है। छत पर खड़े होकर डांस करने वाले इस लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।इस लड़के का असली नाम नंद गोपाल है इंस्टाग्राम पर ‘अमित द शाइनिंग स्टार’ नाम से अपनी इंस्टाग्राम आईडी बनाई हुई है. नंद गोपाल ने अपनी बेहतरीन डांस स्कील्स से इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बनाई हुई
टिप-टिप बरसा पानी पर, साड़ी पहनकर लड़के ने बारिश में किया धांसू डांस, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल #ViralVideo | Tip-Tip Barsa Pani pic.twitter.com/EJtVYQueiK
— News24 (@news24tvchannel) July 10, 2023
कितने हैं फॉलोअर्स?
Viral Dance Video: अमित के इंस्टाग्राम पर 199k फॉलोअर्स हैं वो एक वीडियो क्रिएटर हैं । साथ ही अमित एक प्रोफेशनल डांसर भी हैं। वो फरीदाबाद में रहते हैं और वहीं अपने डांस वीडियो क्रिएट करते हैं। अमित की आईडी पर उनके कई डांस वीडियो हैं जो लोगों को बेहद पसंद आए हैं। हालांकि कुछ लोग अमित का विरोध करते भी नजर आते हैं लेकिन अमित इन सभी बातों से दूर अपने डांस पर फोकस करते हैं।
वायरल वीडियो पर लोगों ने क्या कहा
Viral Dance Video: कांग्रेस नेता अलका लांबा ने लिखा, ‘यह देख कर मुझे वंदे भारत याद आ गई।’ जगदीश सोलंकी नाम के यूजर ने लिखा, ‘मोदी जी बेटी बाद में बचाना, पहले बेटो को बचाइए! वायरल होने के चक्कर में बेटे बेटियां बनते जा रहे हैं।’ अशोक शेखावत ने लिखा, ‘अब यह क्या है? क्या अब धर्म के ठेकेदारों को कोई आपत्ति नहीं है। क्या भक्तों को यह सब अच्छा लग रहा है?’तो लोग भर भर कर इस डांस की तारीफ में कमेंट्स कर रहे हैं औऱ इसे देखने वालों की तादाद मिलियन के पार जा पहुंची है। एक यूजर ने लिखा है – इसे कहते हैं पानी में आग लगाना। एक यूजर ने लिखा है- इस लड़के ने डांस मूव्स में लड़कियों को पीछे छोड़ दिया है।
Written By: Poline Barnard
ये भी पढ़े…