Weather Update: उत्तर भारत में देखने को मिला रहा है भारी बारिश का कहर, दिल्ली से लेकर हिमाचल तक लोग हो रहे है परेशान

Weather Update

 Wheather Update: भारी बारिश का कहर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिला रहा है। दिल्ली से लेकर हिमाचल तक, पंजाब से लेकर हरियाणा तक और साथ ही जम्मू से लेकर उत्तराखंड के हलकान हो रहे है। भारी बारिश के कारण लोगों का आशियाना पल भर में नदियों मे बह गया। लोगों को अब अपने रहने की भी चिंता हो रही है कि अब वो कहां रहेंगे? उनके पशु भी नदियों के गाल में समा गए। हरियाणा के करनाल के कई गांवों में यमुना नदी का पानी घुसा। NDRF की टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हिमाचल के कुल्लू में ब्यास नदी के उफान में राष्ट्रीय राजमार्ग 3 का हिस्सा बह गया।

Wheather Update: यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार

बात करें दिल्ली की यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच गया है। यमुना में खतरे का निशान 204.50 मीटर है और दोपहर 1 बजे तक यमुना का जलस्तर 204.63 मीटर दर्ज किया गया। दोपहर एक बजे 1,90,837 क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा गया है। वहीं हिमाचल में भी भारी वर्षा का कहर देखने को मिल रहा है। सोलन में भारी बारिश के कारण नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में पुल ढह गया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल: एक दूसरे पर उंगली उठाने का समय नहीं…

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बारिश से बने हालात पर सभी मंत्रियों, अधिकारियों और मेयर के साथ बैठक की। भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कियह एक दूसरे पर उंगली उठाने का समय नहीं है। सभी प्रभावित राज्यों की सरकारों को जनता को राहत देने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि CWC के मुताबिक दिल्ली में यमुना नदी में जलस्तर 203.58 मीटर है। कल सुबह इसके 205.5 मीटर तक पहुंचने की आशंका है। साथ ही, मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, यमुना में जल स्तर बहुत अधिक बढ़ने की उम्मीद नहीं है। अगर यमुना 206 मीटर के निशान को पार करती है, तो हम नदी के किनारे निकासी शुरू कर देंगे।”

PWD मंत्री आतिशी: 30 हजार लोगों को निकालने की जरूरत

लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री आतिशी ने कहा कि बाढ़ को लेकर दिल्ली सरकार की पूरी तैयारी है। पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 2 दिनों में ही पानी 8-10 फुट बढ़ चुका है। अगले 24 घंटे में 10-12 फूट पानी बढ़ने की उम्मीद है। हमारा अनुमान है कि हमें करीब 30 हजार लोगों को निकालने की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए हमारी पूरी तैयारी हो गई है।”

सोमा सेन रॉय: दिल्ली के लिए येलो अलर्ट…

IMD के वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा कि “हम दिल्ली में 12cm तक बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, यह अधिक भी हो सकती है और हम निगरानी कर रहे हैं… आज दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है… हम उम्मीद कर रहे हैं कि कल से उत्तर-पश्चिम हिमालय क्षेत्र में बारिश थोड़ी कम हो जाएगी।”
DGP अशोक कुमार: उत्तराखंड में कहीं रेड अलर्ट तो कहीं ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने कहा कि “मौसम विभाग ने 9 जुलाई से 13 जुलाई तक अलर्ट जारी किया था। पूरे उत्तराखंड में कहीं रेड अलर्ट तो कहीं ऑरेंज अलर्ट है। इसमें एक दिन बीत गया है जो बहुत भारी रहा। कई रास्ते बंद हो गए हैं, नदियां खतरें के निशान पर हैं और कहीं-कहीं जानमाल की हानी भी हुई है। हमारा लोगों से अनुरोध है कि 13 तारीख तक अपनी यात्रा संभल कर करें।”
ये भी पढ़ें…
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।