Farmani Naaz: हर-हर शंभू वाली फरमानी मुश्किलों में फंसी भाई, पिता और जीजा पर डकैती का आरोप

farmani naaz

Farmani Naaz: मेरठ पुलिस ने सरिया लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिसमें फरमानी नाज जो हर-हर शंभू गाना गाने को लेकर सुर्खियों में आई थीं। जो कि अब मुश्किलों में फसी हुई हैं। उनका सगा भाई अरमान सरिया लूट गिरोह का सदस्य है। जो कि डकैती के आरोप पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले फरमानी को उनके पति से छोड़ दिया था। टीवी शो इंडियन आइडल शो से सुर्खियों में आई फरमानी को बीच में ही शो छोड़ना पड़ गया था।

फरमानी नाज अपने बीमार बेटे के कारण भी खूब परेशान रहीं और उन्‍हें उसकी देखभाल अकेले ही करनी पड़ी। इसके बाद जब उनका गाना हर-हर शंभू हिट हुआ तो उन्‍हें कट्टरपंथियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसी बीच फरमानी के सिर मुश्किलें आ पड़ी हैं। सगे भाई अरमान, पिता आरिफ और जीजा इरशाद के डकैती गिरोह में शामिल होने की खबर के बाद फरमानी नाज की तरफ से तो कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फरमानी नाज का भले ही इन वारदातों से कोई लेना देना ना हो लेकिन इसके बाद उनके करियर को जरूर नुकसान पहुंचेगा। जिंदगी में कई तरह की परेशानियां झेलकर इस मुकाम तक पहुंची फरमानी नाज का करियर इस घटना के बाद एक नाजुक मोड़ पर आकर खड़ा हो गया है। ऐसे में उस कहावत का भी जिक्र किया जा सकता है, जिसमें कहा जाता है कि करता कोई है और भरता कोई है।

पुलिस की मानें तो….

Farmani Naaz: फरमानी नाज का भाई अरमान ग्रुप के सक्रीय सदस्यों में से एक है। इसके अलावा पिता और जीजा लूट के माल को खपाने में अहम किरदार अदा करते थे। यानी फरमानी नाज के परिवार के तीनों लोगों पर डकैती की वारदात को अंजाम देने जैसे संगीन आरोप लगे रहे हैं। बताया जा रहा है, कि यह लोग डकैती के माल को बाजार में बेचने का काम करते थे। फिलहाल पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए कोशिशें की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें..

Maharashtra News: वक्त पर नहीं जागे तो, तिरंगे मे चांद दिखाई देगा: केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल

NIA Big Expose: भारत पर हमला करवाने की फिराक में दाऊद, पाकिस्तान से दुबई के रास्ते मुंबई भेजे जा रहे पैसे

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।