Maharashtra: छत्रपति शिवाजी के जीवन पर बनी मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ का विरोध, रांकपा ने चलती फिल्म को रोका

Mahrashtra

Maharashtra: सिनेमा में आप हर तरह की फिल्मे देखते हैं जैसे रोमांस वाली, इश्क वाली, दोस्ती वाली, एक्शन की फिल्मे और कुछ होती है इतिहास से जुड़ी फिल्में जिसमे हमारे इतिहास से जुडी घटनाए दिखाई जाती है और बाॅलिवुड  में कुछ समय से इतिहास से जुड़ी कई फिल्मे दिखाई गई हैं…

लेकिन, उनको लेकर जबरदस्त बवाल भी मचा हुआ है और बवाल इसलिए क्यूंकि उन फिल्मो में इतिहास से साथ छेड़छाड़ की जाती है और जब ऐसा होता है तो बवाल होना तय है ही आपने देखा होगा कि इससे पहले कई फिल्मो को इसी के चलते लोगो के विरोध का सामना करना पड़ा था।

ऐसी कई फिल्में पद्मावत, लक्ष्मी, ओह माय गॉड और ऐसी कई फिल्मे है जिसमे न सिर्फ इतिझास को बदला गया बल्कि किरदारों के साथ भी छेड़खानी की गई। अब इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है और ये है एक मराठी फिल्म है फिल्म का नाम है ‘हर हर महादेव’ जिसे लेकर महाराष्ट्र में विवाद खड़ा हो गया है…

Maharashtra: आपको बता दें कि महाराष्ट्र के ठाणे में मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ की स्क्रीनिंग पर बवाल देखने को मिला है। यहां सोमवार शाम महाराष्ट्र के राकांपा नेता व पूर्व मंत्री जितेंद्र अव्हाड उनके समर्थकों ने फिल्म ‘हर हर महादेव’ की स्क्रीनिंग को रुकवा दिया। फिल्म में छत्रपति शिवाजी के गलत चित्रण का आरोप लगाकर ये सारा हंगामा हुआ। इस दौरान का अब वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

अब आपको बताते है की आखिर इस फिल्म का विरोध क्यों हो रहा है, इस फिल्म में ऐसा क्या है? फिल्म में दिखाए गए कुछ गलत सीन के ही आरोप मे अव्हाड अपने समर्थकों के साथ मल्टीप्लेक्स में पहुंच गए और वहां चल रही फिल्म को बीच में ही रूकवा दिया।

Maharashtra: खबर ये भी है कि फिल्म रूकवाने के दौरान जब एक दर्शक ने इसका विरोध किया तो उसके साथ हाथापाई भी की गई। इस पूरे मामले पर पूर्व मंत्री जितेंद्र अव्हाड का कहना है कि फिल्म में कई चीजें ऐसी दिखाई गई है जो कि हुई ही नहीं है।

जो चीजें इतिहास में नहीं हुई उन्हें फिल्म में दिखाया जाना गलत है। ऐसे में फिल्म की स्क्रीनिंग को रोकना ही चाहिए। यही वजह है की उन्होंने मल्टीप्लेक्स में जाकर इस फिल्म की स्क्रीनिंग को रूकवाया।

अव्हाड का इल्जाम है कि मूवी में तथ्यों को पूरी तरह से विकृत कर पेश किया गया है। पात्रों को अलग तरीके से दर्शाया गया है। अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा है कि , “शिवाजी को जब अफजल खान छुरा घोंप रहा है, उस समय उन्हें एक बेंच पर सोते हुए बताया गया है। जबकि वास्तविक इतिहास अलग है। शिवाजी को हमेशा से पता था कि अफजल उन्हें छुरा घोंपेगा और वह जिसके लिए तैयार थे।

हकीकत ये है कि जब अफजल खान के बारे में पता चला कि वो उनको खंजर मारकर हत्या करना चाहता है तभी शिवाजी महाराज इतने सतर्क थे कि उन्होंने उसका पेट  बाघनख (बाघ के नाखून से बना हथियार) से चीर दिया था।

इसी तरह फिल्म में बाजीप्रभु देशपांडे और शिवाजी के रिश्ते को बदनाम कर दिया गया था। लोग मूवीज से प्रभावित होते हैं और हम उन्हें इतिहास बदलने नहीं देंगे।”

आपको बता दें कि इससे पहले शिवाजी के वंशज और पूर्व सांसद संभाजी राजे छत्रपति ने एक ऐलान करते हुए कहा था कि मराठा सम्राट के बारे में गलत चीजों का प्रसारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाली मराठी फिल्म “वेदांत मराठे वीर दौडले सात” का भी उन्होंने विरोध जताया जिसमें एक्टर अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

मुंब्रा से राकांपा विधायक अव्हाड ने अक्षय कुमार अभिनीत ‘वेदात मराठे वीर दौडले सात’ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अभिनेता छह फीट लंबा है, जबकि शिवाजी बहुत छोटे थे। अक्षय कुमार असली शिवाजी से मिलते-जुलते नहीं हैं। वह (अक्षय) 53 वर्ष के हैं और शिवाजी की 50 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी।

Maharashtra: शिवाजी के वसंज ने भी दी चेतावनी

शिवाजी महाराज के वंशज संभाजी छत्रपति ने मराठी फिल्महर हर महादेवऔर आगामी फिल्म ‘वेदत मराठे वीर दौडले सातकी आलोचना की है। संभाजी ब्रिगेड के नेता संतोष शिंदे ने चेतावनी देते हुए कहा कि ‘हर हर महादेवमें इतिहास से छेड़छाड़ की गई है। इसलिएसंभाजी ब्रिगेडके सदस्यों ने पुणे के एक सिनेमाघर मेंहर हर महादेवकी स्क्रीनिंग रोक दी है। 

इतना ही नहीं हमने सिनेमाघर के मालिक को चेतावनी भी दी है। वहीं, आगामी फिल्म ‘वेदत मराठे वीर दौडले सातमेंमावले‘ (छत्रपति शिवाजी महाराज के सैनिक) का भयावह चित्रण दिखाया गया है। 

जहां बॉलीवुड में एक एक कर सुपरस्टार्स का पत्ता साफ़ हो रहा है, वहीं बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय की फिल्मों का ग्राफ भी लगातार गिर रहा है, अक्षय की लगातार पांच सफिल्मे फ्लॉप ही रही, लगातार फ्लॉप फिल्मे देने के बाद उनका नाम भी फ्लॉप एक्टर की लिस्ट में शामिल हो गया है।

Maharashtra: वहीं इसके बाद अब वो मराठी इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने निकल पड़े हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी महेश मांजरेकर की फिल्म से अक्षय कुमार मराठी में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

‘वेडात मराठे वीर दौडले सात’ एक मराठी फिल्म है जिसका निर्देशन महेश मांजरेकर करेंगे। इस फिल्म में अक्षय छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गयी।

फिल्म में सात बहादुर योद्धाओं की कहानी दिखायी जायेगी, जिनका एकमात्र उद्देश्य शिवाजी महाराज के स्वराज्य के सपने को हकीकत में लाना था। इस फिल्म को अगले वर्ष दिवाली के मौके पर रिलीज किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को मराठी के साथ ही हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा।

ऐसा पहली बार नहीं होगा जब अक्षय कुमार इस तरह के किरदार में नजर आएंगे। इसी साल अक्षय की आई एक फिल्म में अक्षय कुमार ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाया था।लेकिन उनकी इस फिल्म का क्या हाल हुआ यह सभी ने देखा। ऐसे में अब अपने डूबते करियर को बचाने के लिए अक्षय ने मराठी फिल्म और छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार का सहारा लिया है। संभावना है कि वे अपने इस प्रयोग में काफी हद तक सफल भी हो जाये।

ये भी पढ़ें…

Farmani Naaz: हर-हर शंभू वाली फरमानी मुश्किलों में फंसी भाई, पिता और जीजा पर डकैती का आरोप
छावला कांड: सु्प्रीम कोर्ट ने तीनों दोषियों को सबूतों के अभाव में किया बरी, पिता के आंखों में छलके आंसू, कहा-“हमारे केस में इंसाफ बिक गया”
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।