Rajendra Gudha Cries: गहलोत के मंत्रियों ने राजेंद्र सिंह गुढ़ा का लात- घूसों से किया स्वागत, फिर विधानसभा से किया बाहर

Rajendra Gudha Cries

Rajendra Gudha Cries: अशोक गहलोत कैबिनेट में मंत्री पद से हाल ही में हटाए गए नेता राजेंद्र सिंह गुढ़ा अपने ही पार्टी के खिलाफ खड़े हो गए है। सोमवार को कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह गुढ़ा को राजस्थान विधानसभा के बाहर रोक दिया गया। खुद कांग्रेस के नेता राजेंद्र सिंह गुढ़ा के खिलाफ बगावत पर उतर आए है। कांग्रेस के मंत्रियों ने खुद राजेंद्र सिंह गुढ़ा को सदन के अंदर प्रवेश पर रोक लगा दिया। राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कांग्रेस के मंत्रियों पर आरोप लगाया है कि सदन के अंदर उनको कुछ बोलने नहीं दिया गया और घसीटकर सदन से बाहर कर दिया गया।

 गुढ़ा का आरोप 50 लोगों ने उन पर लात और घुसे मारकर सदन से बाहर किया

Rajendra Gudha Cries: राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कांग्रेस के नेताओं पर आरोप लगाया है कि करीब 50 लोगों ने उन पर हमला किया। उन्हें मुकका मारा,लात मारी और खींचकर सदन से उनको बाहर कर दिया। राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने यह भी आरोप लगाए है कि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में उनको बोलने तक नहीं दिया। उनके खिलाफ यह आरोप लगाए जा रहे है कि वह बिजेपी का समर्थन कर रहे है। गूढ़ा ने सवाल करते हुए बोला है कि वह जानना चाहते है कि आखिरकार उनकी गलती क्या है।

कांग्रेस नें 40 साल की वफादारी का दिया ये सिला

Rajendra Gudha Cries: राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने रोते हुए मीडिया के सामने बोला कि मैं कांग्रेस पार्टी में 40 साल से सक्रिय हुं। पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया के समय से पार्टी में सक्रिय रुप काम कर रहे है। कांग्रेस अभी उदयपुर को नहीं देख रही है। जबकि केंद्र स्तर पर दो बड़े नेता यहां से जुड़े हुए है।ऐसे में चुनाव कांग्रेस कैसे जीत पाएगी। जिन नेताओं ने टिकत की मांग नहीं की उनको टिकट दे दिया गया। जबकि पार्टी को तो यह सोचना चाहिए था कि यहां से भी उनके विधायक जरुर होने चाहिए।

 

 क्षेत्र में दुष्कर्म के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे

Rajendra Gudha Cries: राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि विधानसभा अधय्क्ष डॉ सीपी जोशी ने उनको सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी। क्षेत्र में दुष्कर्म के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे है। लेकिन कांग्रेस के नेता इस मुद्दे पर बोलने तक नहीं देते।

शांति धारीवाल ने जमीन पर गिराकर गुढ़ा को मारी लात

Rajendra Gudha Cries: राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने 20 से 30 लोगों पर अचानक उन पर मिलकर हमला करने का आरोप लगाया है।शांति धारीवाल पर लात से गुढ़ा को जमीन पर गिराकर बुरे तरीके से हमला करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि वो यहां सीएम अशोक गहलोत की सिफारिस पर आए थे। पार्टी की ओर से उन पर माफी मांगने का दबाव बनाया जा रहा है। गुढ़ा का कहना है कि जब तक उन में सांस बाकी है। तब तक वो राजस्थान की बहनों-बेटियों के लिए बोलते रहेंगे।

लाल डायरी का किया जिक्र

Rajendra Gudha Cries: राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने लाल डायरी का जिक्र करते हुए बोले कि किस-किस विधायकों को पार्टी ने खरीदा है। मेरे पास अभी भी डायरी का आधा हिस्सा है। जिसमें सभी के काले चिट्ठे लिखे है। उन से डायरी के आधे हिस्से छीन लिए गए है। लेकिन वह अभी भी खुलासे करेंगे।

Written By: Juhi Pandit

ये भी पढ़े…

Delhi Ordinance Row: दिल्ली अध्यादेश पर केजरीवाल के समर्थन में बोले सिद्धु, “LG निर्वाचित प्रतिनिधियों को ना समझे कठपुतली”

India Vs Westindies Test Match: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टेस्ट में बना डाला सबसे तेज शतक पढ़िए पूरी रिपोर्ट

 

 

By खबर इंडिया स्टाफ