Gadar 2: सनी देओल की गदर-2 का लंबे समय से इंतजार कर रहे गदरप्रेमियों का अब इंतजार खत्म हो गया है। गदर-2, 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। फिलहाल, फिल्म के टीजर ने पूरे देश में तहलका मचा दिया है। टीजर के शुरूआत में पाकिस्तानी महिला की आवाज आ रही है- “दामाद है वो पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ, वरना इस बार दहेज में लाहौर ले जाएगा।” टीजर में इस बार तारा सिंह के हाथ में हैंडपंप नहीं, चक्का दिखाई दे रहा है।
Zee Studios ने अपने यूट्यूब चैनल पर 1 मिनट 8 सेकेंड का ये टीजर डाला। इसे देखने के बाद दर्शक काफी उत्साहित हैं। अब तक इस वीडियो को 1 करोड़ 80 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों को इसके भी डॉयलॉग्स काफी पसंद आ रहे हैं। इस टीजर के अंत में पाकिस्तान के इस्लामी कट्टरपंथियों को ‘क्रश इंडिया और अगला जुम्मा दिल्ली में’ जैसे नारे लगाते देखा जा सकता है।
सनी देओल के उसी पुराने एक्शन को भी फिल्म में दिखाया गया जो पहली गदर में उन्होंने किया था। हालाँकि इस बार हैंडपंप की जगह हाथ में चक्का है। अंत में वह एक कब्र के पास हाथ जोड़कर दिखाई देते हैं और गाना चलता है- ओह घर आजा परदेसी..
स्वागत में नारियल फोड़ो, तिलक लगाओ @CMShehbaz नहीं तो इस बार दहेज में लाहौर ले जाएगा @iamsunnydeol शेर@ameesha_patel #Gadar2Teaser pic.twitter.com/HFNFx7Pm3R
— Keshavmalan (@Keshavmalan93) June 13, 2023
क्या बोले सनी देओल?
Gadar 2: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल ने इस फिल्म को लेकर बताया है कि ये फिल्म ‘गदर 2’ अपने पहले पार्ट की कहानी का विस्तार है। भारत की सबसे पसंदीदा पारिवारिक फिल्मों में से एक को वापस लाने में सक्षम होना एक आशीर्वाद है। फिल्म हमेशा प्यार, साहस और देशभक्ति की एक प्रेरक कहानी होगी। आशा है कि दुनिया तारा और सकीना का फिर से खुले दिल से स्वागत करेगी।
लेखक- रोहित अत्री