Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की बंगाल में एंट्री, ममता बनर्जी और मान ने बिगाड़ा खेल, 2024 में कौन होगा फेल

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पश्चिम बंगाल प्रवेश कर चुकी है। राहुल की यह यात्रा आज सुबह असम से कूच बिहार पहुंची है। राहुल गांधी के कूच बिहार पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर चौधरी ने उनका स्वागत किया। बंगाल के कूचबिहार में एंट्री करने पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल आकर खुश हूं। हम यहां आपकी बात सुनने और आपके साथ खड़े होने आए हैं।

राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर लगाया नफरत फैलाने का आरोप

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल ने कहा कि बीजेपी-आरएसएस नफरत, हिंसा और अन्याय फैला रहे हैं इसलिए इंडिया गठबंधन पूरे देश में ‘अन्याय’ के खिलाफ लड़ेगा। कांग्रेस सांसद ने ये भी कहा कि हमने यात्रा में ‘न्याय’ शब्द जोड़ा इसलिए जोड़ा है क्योंकि देश भर में अन्याय व्याप्त है। बता दें कि बंगाल में राहुल गांधी के ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत ममता बनर्जी के अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान के एक दिन बाद शुरू हुई।

वहीं टीएमसी सुप्रीमो ने बुधवार को अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। कांग्रेस और टीएमसी दोनों इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं लेकिन ममता ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका दे दिया।

दिल्ली: चार-चार सीटों की मांग

Bharat Jodo Nyay Yatra: सबसे पहले बात करते हैं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने सात में चार सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है। मगर कांग्रेस भी चार सीटें मांग रही है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। अभी बात चल रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

उत्तर -प्रदेश में सीट शेयरिंग को लेकर बीते सप्ताह दिल्ली में सपा और कांग्रेस के बीच हुई बैठक किसी किर्ष पर नहीं पहुंच सकी। हालांकि, सपा के महासचिव राम गोपाल यादव ने इतना जरूर कहा कि हमने आधा रास्ता तय कर लिया है और बाकी का आधा रास्ता तय कर लिया जाएगा। इस बीच सपा और रालोद में सीटों को लेकर सहमति बन गई है। बसपा प्रमुख मायावती ने पहले ही अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर रखी है।

राहुल गांधी ने दिया बड़ा मैसेज

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में एंट्री कर चुकी है। अपनी एंट्री के साथ ही राहुल गांधी ने ये मैसेज दे दिया है कि वो यहां इंडिया गठबंधन की अपने सहयोगी दल तृणमूल कांग्रेस को चुनौती देने के लिए नहीं बल्कि उनके साथ खड़े होने के लिए आए हैं।

बंगाल में आने के बाद राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, ‘ हम आपकी बात सुनने आए हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश में अन्याय हो रहा है इसलिए हमने अपनी यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है। इसी दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में संदेश देते हुए कहा कि इस अन्याय के खिलाफ इंडिया गठबंधन एक साथ लड़ने जा रहा है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने पश्चिम बंगाल में एंट्री ले ली है। हालांकि इंडिया गठबंधन के तले जुड़े कांग्रेस के पूर्व प्रमुख का स्वागत हरगिज भी उस अंदाज में नहीं हुआ, जैसा उन्होंने सोचा होगा।

राहुल गांधी की यात्रा के बंगाल में प्रवेश करने के बाद कूच बिहार में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काफिले को पोस्टर दिखाए, जिसमें लिखा था बंगाल में दीदी काफी हैं। मालूम हो कि TMC और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत सहयोगी हैं, लेकिन बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर खटास भरी खबरें आती रही।

कांग्रेस नहीं देना चाहती एक भी सीट

Bharat Jodo Nyay Yatra: हरियाणा में कांग्रेस और आप में सीट के बंटवारे पर सहमति नहीं है। राज्य की 10 लोकसभा सीटों में से आप तीन पर दावेदारी कर रही है, लेकिन कांग्रेस यह कहते हुए कि आप का यहां कोई जनाधार नहीं है, उसे एक भी सीट देने की तैयार नहीं है।

ममता-मान ने दिया कांग्रेस को झटका

Bharat Jodo Nyay Yatra: ममता बनर्जी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के तेवर के कद आईएनडीआईए के भविष्य करे लेकर संकट के बादल छाने लगे हैं। इस बीच जब अन्य राज्यों में इसके घटक दलों की स्थिति को लेकर पड़ताल की गई तो ऐसा लगा कि उनकी सह आसान नहीं है। लोकसभा चुनाव में जीत के लिए इनके घटक उन एकजुट होने की बात भले ही कर रहे हैं। मगर कोई भी सीटों को लेकर समझौते के लिए कतई तैयार नहीं है।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर टीएमसी नेता ममता बनर्जी के बयान पर टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने कहा, “ममता बनर्जी ने शुरू से ही यह स्पष्ट कर दिया कि उन्हें यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

Written By: Poline Barnard

ये भी पढ़ें..

Nitish Kumar: लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तीखे पोस्ट कर सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना
यूपी: बुलंदशहर को दी 20,435 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने लोगों का किया संबोधन कहा-“अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय…”

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।