Mukesh Ambani: अंबानी बने भारत के सबसे रईस अरबपति, अडानी को पछाड़कर बने नंबर 1

Mukesh Ambani: अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी को पछाड़कर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। ‘360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया’ की भारतीय अमीरों की 2023 की लिस्ट के अनुसार, 66 वर्षीय अंबानी की संपत्तियां दो प्रतिशत बढ़कर 8.08 लाख करोड़ रुपये हो गई हैं। अडाणी की संपत्ति 57 प्रतिशत घटकर 4.74 लाख करोड़ रुपये रह गई हैं। हुरुन के एमडी और चीफ रिसर्च एनालिस्ट अनस रहमान जुनैद ने अडाणी की संपत्ति में गिरावट के लिए जनवरी में प्रकाशित हिंडनबर्ग रिपोर्ट को जिम्मेदार ठहराया है। अडाणी समूह ने इन आरोपों को खारिज किया था।

Mukesh Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी 8,08,700 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी को पीछे छोड़ते हुए इस साल की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इसके अलावे, कुमार मंगलम बिड़ला और नीरज बजाज की भारत के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में वापसी हो गई है। उन्होंने विनोद अदाणी और उदय कोटक को पछाड़कर सूची में वापसी की है।

गौतम अडानी इस स्थान पर

Mukesh Ambani: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी (61) भारत में अमीर व्यक्ति की सूची में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। इस दौरान अडानी की संपत्ति में भारी कमी आई है। गौतम अडानी 474,800 करोड़ नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पहले तथा दूसरे स्थान की लड़ाई बीते कई वर्षों से अडानी और अंबानी के बीच ही देखने को मिल रही है। वहीं, 2,78,500 करोड़ रुपये की कुल नेटवर्थ के साथ साइरस एस पूनावाला ने भारत में तीसरे नंबर हैं

जानिए तीसरी, चौथी और पांचवी रैंकिंग

Mukesh Ambani: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 सूची में शिव नादर 2,28,900 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं। गोपीचंद हिंदुजा और परिवार 1,76,500 करोड़ रुपये के साथ पांचवें स्थान पर हैं, जबकि कारोबारी दिलीप सांघवी 1,64,300 करोड़ रुपये के साथ छठी रैंक हासिल की है।

अरबपतियों की सूची में मुंबई सबसे आगे..

Mukesh Ambani: सूची में शामिल प्रमुख भारतीय शहरों में मुंबई 328 नामों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद नई दिल्ली (199) और बेंगलुरु (100) का नाम है। पहली बार, तिरुप्पुर ने सूची के शीर्ष 20 शहरों में अपना स्थान पक्का किया है। दिलचस्प बात यह इस बार की लिस्ट में उद्यमियों की राशियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मीन राशि के लोग धन संचय में अग्रणी रहे हैं। इसके बाद वृषभ और तुला राशि का नंबर है। रिपोर्ट में सबसे अधिक कन्या राशि के लोगों को जो कि सूची का 9.6% है शामिल किया गया है।

Written By: Poline Barnard

ये भी पढ़ें..

PAK v SL: पाकिस्तान ने श्रीलंका को हरा के रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर चेज कर श्रीलंका को 6 विकेट से दी मात
IND v AFG: दिल्ली जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, कैसी खेलेगी पिच कैसा रहेगा मौसम का हाल पढ़िए पूरी रिपोर्ट

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।