उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया नारी महोत्सव 2024 में हुए शामिल, देहरादून में फिर निकाला रोड शो

उत्तराखंड

उत्तराखंड के देहरादून में नारी शक्ति महोत्सव-2024 का आयोजन किया गया है। जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नारी शक्ति महोत्सव-2024 में शामिल हुए और उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि, भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा प्राप्त है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “देहरादून में आयोजित इस नारी शक्ति महोत्सव में आए हुए आप सभी महानुभाव का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। मैं सभी मातृ शक्ति को प्रणाम करता हूं। आप लोगों ने जिस तरह पूरे रास्ते मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया है। मैं भी उसी तरह से आप सभी का दोनों हाथ जोड़कर स्वागत और अभिबंधन करता हूं। आज जिन योजनाओं का लोकार्पण हुआ है वह देहरादून के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।”

सीएम धामी बोले हमारी नारी तलवार उठा ले तो…

सीएम धामी ने ‘नारी शक्ति महोत्सव-2024’ को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि , “यदि हमारी महिलाएं अपने हाथों में लेखनी ले लें तो वे वेद लिखने का काम करती हैं और यदि तलवार ले लें तो वे धरा के मानचित्र को बदलने का भी साहस रखती हैं।

आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां हमारी मातृशक्ति पुरुषों से कम हों। हर जगह हमारी महिलाओं ने अपने आप को साबित किया है। सुदूर क्षेत्रों में भी महिलाओं ने कुटीर उद्योग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के माध्यम से खुद के साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार देने का काम किया है।”

सीएम धामी ने नारी महोत्सव के बाद निकाला रोड शो

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नारी महोत्सव 2024 के बाद देहरादून में त्यागी रोड से लेकर बन्नू स्कूल मैदान तक भव्य रोड शो निकाला है। इस दौरान हजारों की संख्या में उपिस्थित महिलाएं और क्षेत्रिय जनता ने सीएम धामी पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रिय जनता के स्वागत से सीएम धामी अभिभूत और आनंददित नजर आए।खुद सीएम धामी ने भी लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका भी स्वागत किया।

Written By: Vineet Attri 

ये भी पढ़ें..

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राजस्थान के बांसवाड़ा में रैली को राहुल गांधी बोले हमारी सरकार आई तो 30 लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी ,पेपर लीक रोकने के लिए लाएंगे कानून
पश्चिम बंगाल: संदेशखाली जाने के दौरान लॉकेट चटर्जी और अग्निमित्रा को रोका, तापस रॉय ने बताया क्यों छोड़ी पार्टी

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।