Asian Games: पैरा एशियन गेम्स में प्रांची यादव ने जीता गोल्ड, पति मनीष कौरव ने जीता रजत, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Asian Games: चीन के हांगझू में चल रहे एशियन पैरा गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। पहले दिन भारतीय एथलीटों ने अपना दमदार खेल दिखाया। पहले दिन की भारत की झोली में पदकों की बारिश हुई। वहीं दूसरे दिन भी टीम इंडिया के खाते में सोना-चांदी आ रहे है। मंगलवार को भारतीय पैरा एथलीट मनीष कौरव ने देश को पहला पदक दिलाया। मनीष कौरव ने वाटर स्पोर्ट्स स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता और भारत को झोली में आज का पहला पदक डाला। पैरा कैनो मेंस KL3 के फाइनल में 44.605 के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके बाद भारतीय पारा एथलीटों ने अलग-अलग इवेंट में मेडल पर कब्जा जमाया।

Asian Games: प्राची यादव ने भारत को आज का पहला गोल्ड पदक दिलाया। प्राची यादव ने पैरा कैनो वुमेंस KL2 इवेंट में गोल्ड जीता। उन्होंने पैरा कैनो वुमेंस KL2 में 54.962 समय के इस साथ पहला स्थान हासिल किया। बता दें कि इससे पहले प्राची यादव ने सोमवार को सिल्वर पदक जीता। उन्होंने पैरा डोंगी चालान में महिला VL2 इवेंट में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। महिलाओं कीमहिलाओं की 100 मीटर दौड़ में सिमरन को रजत पदक मिला।

पैरा गेम्स में भारत ने कुल कितने जीते पदक?

Asian Games: इससे भारत की कुल पदक संख्या 24 हो गई है, जिसमें 8 स्वर्ण, 8 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल है। आज पॉवरलिफ्टिंग, ब्लाइंड फुटबॉल, एथलेटिक्स, बोस्किया सहित कई रोमांचक प्रतियोगिताएं हो रही हैं। भारत के खाते में एक और रजत पदक आया है। पैरा एथलीट अजय कुमार ने अपने खेल का शानदार हुनर दिखाते हुए Men’s 400M-T64 स्पर्धा में सिल्वर पदक हासिल किया। उन्होंंने 54.85 की टाइमिंग के साथ दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल भारत के खाते में जोड़ा।

अवनि लेखारा ने कल 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। अरुणा तंवर ने पैरा ताइक्वांडो में भारत के लिए पहला कांस्य पदक हासिल कर इतिहास रच दिया। पुरुष क्लब थ्रो में प्रणव सूरमा, धरमबीर और अमित सिरोहा ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता। भारत ने एशियाई पैरा खेलों में 303 एथलीटों का दल भेजा है, जो 17 स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। 2018 में इंडोनेशिया में एशियाई पैरा खेलों में भारत ने 72 पदक जीते थे, जिसमें 15 स्वर्ण, 24 रजत और 33 कांस्य पदक शामिल थे। भारत अब अपने 2018 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पार करने की उम्मीद कर रहा है।

चौथे स्थान पर भारत

Asian Games: एशियाई पैरा खेल का 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर चलेगा। पहले दिन भारत के ऊपर मेडल की बारिश हुई। 23 अक्टूबर को भारत 6 गोल्ड, 6 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज के साथ टोटल 17 मेडल जीते। अंक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है। वहीं 82 मेडल के साथ चीन पहले नंबर पर है। 24 मेडल के साथ ईरान दूसरे और 20 मेडल के साथ उज्बेकिस्तान तीसरे पायदान पर है।

Written By: Vineet Attri 

ये भी पढ़ें..

Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति को पड़ा दिल का दौरा, अपने कमरे के फर्श पर गिरे मिले
UP Politics: अखिलेश यादव के भावी पीएम वाले पोस्टर पर गरमा गई सियासत, कांग्रेस सांसद ने ये बोला

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।