Nuclear Weapons: चीन ने साल भर में बढ़ाए 60 परमाणु हथियार, बमों के ढेर पर बैठी दुनिया पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Nuclear Weapons: रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के थमने के फ‍िलहाल कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। जिसके मुताबिक सिर्फ एशिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में ऑपरेशनल परमाणु हथियारों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत का पड़ोसी देश चीन तेजी से अपने परमाणु हथियारों के भंडार बहुत तेज़ी से आगे बढ़ा रहा है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट(एसआईपीआरआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने बीते 1 बरस में 60 परमाणु हथियार विकसित किए हैं। चीन इस मामले में रूस, भारत और पाकिस्तान से कहीं आगे है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस वक्त दुनिया में कुल 12,512 परमाणु हथियार हैं। इतना ही नहीं, दुनिया में एक बार फिर से परमाणु हथियारों के जखीरे का चलन बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्वभर इस समय मानव इतिहास के सबसे खतरनाक मोड़ पर खड़ी है। SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व के कई मुल्कों के अंतरराष्ट्रीय संबंध खराब होने के बावजूद परमाणु हथियारों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। दुनिया में लगभग 12,512 परमाणु बम हैं। इनमें से 86 इसी साल बनाए गए हैं। महत्वपूर्ण रूप से, कुल परमाणु हथियारों में से 9,576 संभावित उपयोग के लिए तैयार हैं।

चीन बीते एक बरस में परमाणु हथियार उत्पादन में आगे है। चीन के अलावा रूस, भारत, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया ने भी अपने परमाणु जखीरे बढ़ा लिए हैं। चीन ने एक साल में बनाए 60 परमाणु हथियार बनाए। रूस के पास 12, पाकिस्तान के पास 5, उत्तर कोरिया के पास 5 और भारत के पास 4 परमाणु हथियार हैं।

रूस और अमेरिका के पास 90% परमाणु शस्त्रागार है – रूस और अमेरिका के पास दुनिया के परमाणु शस्त्रागार का 90% से अधिक है। SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के पास सबसे ज्यादा 4489 परमाणु हथियार हैं। इस लिस्ट में अमेरिका दूसरे नंबर पर है। अमेरिका के पास 3708 परमाणु हथियार हैं। चीन, जो तीसरे स्थान पर है, के पास 410 परमाणु हथियार हैं, इसके बाद फ्रांस (290) और ब्रिटेन (225) हैं।

चीन दावा करता है कि वह केवल न्‍यूनतम परमाणु प्रतिरोधक क्षमता हासिल करना चाहता है ताकि राष्‍ट्रीय सुरक्षा को बनाए रखा जाए लेकिन ताजा ट्रेंड उससे मेल नहीं खाते हैं। सिप्री ने कहा कि पिछले 30 साल से यह ट्रेंड चला आ रहा था कि परमाणु हथियारों की संख्‍या कम हो रही थी। लेकिन इस साल यह प्रक्रिया खत्‍म हो गई है और ट्रेंड अब पलट गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद परमाणु युद्ध की कई बार धमकियां दी जा चुकी हैं। उन्‍होंने कहा कि मानवता इस समय ऐसे मोड़ पर है जब एक गलत कदम से परमाणु युद्ध शुरू हो सकता है और धरती से पूरी नस्‍ल को नष्‍ट कर सकता है।

किस देश के पास कितने बम

चीन के पास 410, फ्रांस के पास 290, पाकिस्‍तान के पास 170, भारत 164, इजरायल 90, उत्‍तर कोरिया 30 परमाणु बम का अनुमान है। चीन ने भारत और दक्षिण चीन सागर में खतरों से निपटने के लिए DF-26 मिसाइल से लेकर परमाणु पनडुब्बियों तक की तैनाती की है। वहीं भारत ने भी परमाणु प्रहार की मुकम्‍मल तैयारी कर ली है। भारत थोड़ा-थोड़ा करके लेकिन लगातार अपनी परमाणु ताकत को बढ़ा रहा है।

भारत अब जमीन, हवा और पानी तीनों ही तरीकों से परमाणु हमला करने में सक्षम हो गया है। इस तरह से भारत ने न्‍यूक्लियर ट्रायड हासिल कर लिया है।भारत के पास जमीन से हमला करने के लिए पृथ्‍वी से लेकर अग्नि सीरिज की किलर परमाणु मिसाइलें हैं, जो चीन के किसी भी शहर को निशाना बना सकती हैं। हाल ही में भारत ने नई अग्नि मिसाइल का सफल टेस्‍ट किया है। इसके अलावा समुद्र से परमाणु हमला करने के लिए धनुष, के-15 और के-4 मिसाइल है। इन मिसाइलों को परमाणु पनडुब्‍बी की मदद से दागा जा सकता है।

Written By: Poline Barnard

ये भी पढ़ें..

Virat Kohli: टेस्ट में बेस्ट नहीं रहे ये खिलाड़ी, पिछले चार साल में गिरा औसत पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Ram Mandir Ayodhya: 22 जनवरी को गर्भ गृह में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी को दिया गया न्यौता

By खबर इंडिया स्टाफ