अखिलेश यादव: सपा प्रमुख ने भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर दिया बड़ा बयान, सीट शेयरिंग के बाद ही होंगे शामिल ……

अखिलेश यादव

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। वहीं, कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया है कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। जबकि, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि अभी बातचीत चल रही है, कई सूचियां उधर से आई है, कई सूचियां इधर से भी गई है। जैसे ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा, समाजवादी पार्टी उनकी न्याय यात्रा में शामिल होगी।

समाजवादी पार्टी कांग्रेस को महज 17 सीटें….

आपको बता दें कि सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर एक बार फिर गतिरोध बन गया है। समाजवादी पार्टी कांग्रेस को 17 सीटें देने को तैयार है। इन सीटों की लिस्ट कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी भेज दी गई है, लेकिन कांग्रेस मुरादाबाद मंडल की दो सीटों और मांग कर रही है। कांग्रेस मुरादाबाद से अपना लोकसभा प्रत्याशी लड़ना चाह रही है। जबकि 2019 के चुनाव में इस सीट पर समाजवादी पार्टी की जीत हुई थी। इसलिए अब समाजवादी पार्टी किसी भी सूरत में ये सीट छोड़ने को तैयार नहीं है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश:अखिलेश यादव पर हैं पूरा विश्वास…

देश भर में चलने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय उत्तर प्रदेश में है। यात्रा आज प्रतापगढ़ से शुरू हुई और अमेठी पहुंची। इसके बाद यात्रा कल रायबरेली पहुंचेगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव को भी यात्रा में शामिल होने का न्योता भेजा गया। पिछले दिनों अखिलेश ने कहा था कि उन्हें यात्रा में शामिल होने का न्योता नहीं दिया गया। जिसके बाद कांग्रेस ने न्योता भेजा था।

वहीं, काग्रेस नेता जयराम रमेश ने उम्मीद और पूरा भरोसा जताते हुए कहा है कि “सपा मुखिया अखिलेश यात्रा कल भारत जोड़ों न्याय यात्रा में जरूर शामिल होंगे और साथ ही कि हम आज रात राहुल गांधी अमेठी में रुकेंगे और कल सुबह रायबरेली पहुंचेंगे। हम कल लखनऊ में और दिन में कानपुर में रहेंगे। उसके बाद 22 और 23 फरवरी को 2 दिन का आराम करेंगे।”

 

 अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर अमेठी पहुंच रहे हैं। बीजेपी ने भी इसकी काट करते हुए अमेठी की सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को उनके संसदीय क्षेत्र के दौरे पर भेज दिया हैं। स्मृति ईरानी भी यहां जन संवाद कर यात्रा निकाल रहीं है और साथ ही राहुल गांधी पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है।

Written By- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी ने अमेठी में मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला, इन्होंने दो वर्गों के बीच में करवा…
रविचंद्रन अश्विन: तीसरे टेस्ट मैच के बाद खिलाड़ी की वाइफ ने किया इमोशनल पोस्ट, “वे लंबे 48 घंटे..”
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।