Aurangzeb Image Issue: महाराष्ट्र के लातूर में फिर जागा औरंगजेब का जिन्न! एक शख्स गिरफ्तार

Aurangjeb Image Issue

Aurangzeb Image Issue: महाराष्ट्र में औरंगजेब विवाद रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोल्होपुर और अहमदनगर के बाद अब लातूर में नया मामला सामने आया है। गुरूवार 15 जून को लातुर के किल्लारी गाँव में एक शख्स ने औरंगजेब की तस्वीर वाला स्टेटस मोबाईल पर लगाया ही था। जिसके बाद हिंदू संगठनों ने इसे हिंदू भावनाओं को आहत करने वाला बताया। इसको लेकर लातूर क्षेत्र में उस मुस्लिम शख्स के खिलाफ प्रदर्शन किया। लातूर पुलिस ने औरंगजेब की तस्वीर मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

कोल्हापुर और अहमदनगर में भी औरंगजेब को लेकर मचा था बवाल

Aurangzeb Image Issue: इससे पहले सोशल मीडिया पर औरंगजेब और टीपू सुल्तान की तस्वीर शेयर करने के मामले में कोल्हापुर और अहमदनगर में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इन मामलों में अब तक 40 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की चीजों से सांप्रदायिक सद्भाव प्रभावित होता है। इससे बचने के लिए ये सारी गिरफ्तारियां की गई हैं।

Aurangzeb Image Issue: पहले भी मुगल शासक औरंगजेब के लहराए गए थे पोस्टर

Aurangzeb Image Issue: गौरतलब है कि महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब को लेकर घमासान मचा हुआ है। पहले मंगलवार को अहमदनगर और उसके बाद बुधवार को कोल्हापुर में औरंगजेब के नाम पर ही बवाल मचा। प्राथमिक जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने कोल्हापुर में औरंगजेब और टीपू सुलतान का स्टेटस अपने मोबाइल पर लगा रखा था। बीते रविवार (4 जून) को सुबह 9 बजे  महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के फकीरवाड़ा इलाके में निकाला गया था।  जुलूस के दौरान मुगल शासक औरंगजेब के पोस्टर लहराने का मामला सामने आया था 

Aurangzeb Image Issue: इस मामले में स्थानीय पुलिस ने तुरत कार्यवाही करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जुलूस में संगीत और डांस के बीच चार लोगों ने औरंगजेब के पोस्टर लहराए गए थे। इन चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की एक समुदाय द्वारा दूसरे समुदाय को भड़काने की मंशा से किया कृत्य, धार्मिक भावनाओं को आहत करने और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें…

Biperjoy Cyclone: गुजरात में अबतक 2 लोगों की मौत, 23 लोग घायल, शाम तक चक्रवात के कमजोर पड़ने की उम्मीद
Maharashtra: फडणवीस के ‘औरंगज़ेब की औलाद’ वाले बयान पर बरसे ओवैसी,कहा- “आप ही बता दो गोडसे और आप्टे की औलाद कौन”

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।