CM Yogi बोले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपट रही है हमारी सरकार

CM Yogi

उत्तर प्रदेश के CM Yogi ने गुरुवार (14 मार्च ) को लोक सेवा आयोग(UPSC) द्वारा चयनित 96 नव चयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए है। सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कहा है कि, जिन लोगों ने भर्ती परीक्षा की शुचिता में सेंध लगाई है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। वो कहीं भी हों हम उन्हें ढूंढ निकालेंगे। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों का भविष्य बर्बाद कर देंगे। ऐसे लोगों पर छापे मारे जा रहे हैं। प्रॉपर्टी सील हो रही है।

CM Yogi: सरकार ईमानदारी से काम करे तो…

CM Yogi  ने कहा कि सरकार ईमानदारी से अपना काम करती है तो परसेप्शन बदलता है। उन्होंने कहा कि पिछले 7 वर्षों में आपने देखा होगा कि जहां पहले प्रदेश के लोगों के सामने अपनी पहचान का संकट था। वहीं, आज वह सीना तान कर कहते हैं कि मैं उत्तर प्रदेश का हूं। यह सब सरकार के निर्णय के मेकैनिज्म से हुआ है। पहले भी यही लोग थे आज भी यही लोग है। लेकिन मशीनरी को संदेह के दायरे में रखा गया था। आज मशीनरी भी वही है, लोग भी वही हैं, बस काम करने का तरीका बदला है। उन्होंने युवा अफसरों से कहा कि आपके पास जनता की दुआ लेने और बद्दुआ लेने का मौका होता है। ये आपको तय करना है की 35 साल क्या लेना है। बद्दुआ लेने वालों की बड़ी दुर्गति होती है। उन्हें कोई पूछता नहीं है। सचिवालय में भटकते मिलते हैं। जो बोया है वही काटा जाता है।

थाने की एकएक गतिविधियों को करना है वॉच

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक गरीब को न्याय देना हमारा दायित्व होना चाहिए। हमें गरीबों के साथ खड़े होना चाहिए। सीएम योगी ने कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण में डिप्टी एसपी का अहम रोल होता है। ऐसे में उन्हे थाने जाकर वहां की एकएक गतिविधियों को वॉच करना होगा। इसके साथ ही पब्लिक से कैसा व्यवहार हो रहा है, चार्जशीटकीक्यास्थितिहैआदिपरध्यानदेनाहोगा।

क्या बोले मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र?

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा है कि अब उत्तर प्रदेश बदल रहा है। यह उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर है। मात्र आठ महीने नौ दिन में पीसीएस की परीक्षा संपन्न हो गई है जो कि अपने आप में एक इतिहास रचा गया है। जबकि पहले ये सब करना उत्तर प्रदेश में सोचा भी नहीं जा सकता था। पहले इसी परीक्षा को करने में दो से तीन साल लग जाते थे। परीक्षा में एक तिहाई सफलता बेटियों को मिली है। यह नियुक्ति पत्र वितरण का 28 वां समारोह है। अब तक 65 हजार से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि अब आप की जिम्मेदारी है। विकसित यूपी को आगे बढ़ाने में अब आप का योगदान जरूरी है आपके मातापिता को नमन। कार्यक्रम में 39 उप जिला अधिकारियों, 41 पुलिस उपाधीक्षको और 16 कोषाधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र भी मौजूद रहे।

Written By – Vineet Attri.

ये भी पढ़ें..
ग्राउंड रिपोर्ट: CAA क़ानून लागू होने के बाद पाकिस्तान से आएँ शरणार्थी कैम्प में ख़ुशी की लहर, ऐसा क्यों बोली अर्जुन की माँ मेरा बेटा भी अब…

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।