ECI के चुनाव घोषणा से पहले ही हो गया विवाद, उमर अब्दुल्ला ने उठाए सवाल, कहा- इनसे कोई उम्मीद नहीं…

ECI

ECI की आज शुक्रवार(15 मार्च) को लोकसभा चुनाव की घोषणा को लेकर मीटिंग हुई जिसमें तय हुआ की कल शनिवार(16 मार्च) को तीन बजे घोषणा की जाएगी। उसके बाद से ही देश में अचार सहिंता लागू हो जाएगी। ECI के द्वारा देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा को लेकर अब कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल (NC) के नेता उमर अब्दुल्ला वर्सेस टिप्पणी करते हुए कहा की ECI से कोई उम्मीद नहीं है। आयोग का काम लोकतंत्र क़ायम करने का हैं, उन्हें लोकतंत्र क़ायम करने में रोल अदा करना चाहिए। जम्मू कश्मीर का चुनाव देखते हुए क़रीब 10 साल हो गए है। रामनाथ कोविंद ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर रिपोर्ट पेश की है। अगर इसकी शुरुआत J&K से नहीं कर सकते तो हम क्या कर उम्मीद करेंगे की ये जो ढिंढोरा पीता जा रहा हैं ये धोखा देने के लिए तो नहीं हैं। यहाँ लोकतंत्र क़ायम करने का सुनहरा मौक़ा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जम्मू कश्मीर का किया था दौरा

आपको बता दें कि गत बुधवार (13 मार्च ) को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जम्मू कश्मीर का दौरा किया था। इस दौरे के दौरान उन्होंने कई राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। कई राजनीतिक पार्टियों ने जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव कराने की मांग की रखी है। दोनों चुनाव आयुक्तों की नियुक्ती के बाद आज शुक्रवार को  करीब 45 मिनट तक बैठक हुई और अब चुनाव आयोग कल यानि 16 मार्च 2024 को 3 बजे चुनावी तारीखों का एलान करेगा और लोकसभा चुनाव के साथ कई राज्यों में भी विधानसभा चुनावों की तारीखों का भी एलान करेगा।

दोनों नव-नियुक्त चुनाव आयुक्त ने संभाला  पदभार

ग़ौरतलब है की आज  शुक्रवार को दोनों नव-नियुक्त चुनाव आयुक्त, ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने अपना कार्यभार संभाल लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दोनों नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों का स्वागत किया है। जिसके बाद चुनाव आयोग की बैठक भी हुई। कुछ दिन पहले ही अरुण गोयल ने चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफ़ा  दे  दिया था। ये भी बता दें की उनकी चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्ति बहुत आनन- फ़ानन में हुई थी जिसके बाद उनकी नियुक्ति को लेकर काफ़ी विवाद हो गया था। जानकार मानकर चल रहे थे की वो लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले अपना पद  छोड़ सकते है और हुआ भी यहीं की उन्होंने 9 मार्च को अपने पद  से इस्तीफ़ा दे दिया था।

ये भी पढ़े…

महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर एमवीए की अहम बैठक, क्या शामिल होंगे प्रकाश आंबेडकर
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।