Maharashtra: शिवसेना नेता पर गोली चलाने वाले भाजपा विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी विधायक बोले एकनाथ शिंदे ने मेरे से लाखों रुपए हड़पे

Maharashtra

Maharashtra: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में शुक्रवार देर रात भाजपा विधायक गणेश गायकवाड़ ने शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी है। गोलीबारी की ये घटना हिल लाइन पुलिस स्टेशन में एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी के केबिन के अंदर हुई। आपको बता दें कि दोनों राजनेता और उनके समर्थक लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जुटे हुए थे। आपको बता दें कि गोलीबारी के आरोपी भाजपा विधायक समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भाजपा विधायक गणेश गायकवाड़ ने कहा है कि, “एकनाथ शिंदे ने जैसे उद्धव ठाकरे को धोखा दिया वैसे ही वह बीजेपी को धोखा करने जा रहे हैं। एकनाथ शिंदे ने मुझसे भी लाखों रुपये हड़पे हैं। इस घटना के संबंध में अदालत जो भी फैसला करेगी, मुझे स्वीकार होगा।”

भाजपा विधायक गणेश गायकवाड़: शिवसेना प्रमुख के शासन में बढ़ गए है अपराध

Maharashtra: उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा है कि “शिवसेना प्रमुख के शासन में अपराध बढ़ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि एकनाथ शिंदे भाजपा के साथ ‘विश्वासघात’ करेंगे।”

थाणे डीसीपी सुधाकर पठारे: महेश गायकवाड़ और गणपत गायकवाड़ के बीच आपसी संघर्ष का नतीजा..

Maharashtra: थाणे डीसीपी सुधाकर पठारे ने बताया है कि, “महेश गायकवाड़ और गणपत गायकवाड़ के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था और वे शिकायत देने के लिए पुलिस स्टेशन आए हुए थे। उसी समय, दोनों के बीच बहस हो गई और गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके लोगों पर गोली चला दी। उन्हें ठाणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में 2 लोग घायल हुए है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि फिलहाल पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की बात कह रही है।”

संजय राउत: मंत्रालय और सीएमओ में भी होंगी ऐसी घटनाए

Maharashtra:उल्हासनगर में पुलिस स्टेशन में हुई गोलीबारी की घटना पर संजय राउत ने कहा ‘सीएम एकनाथ शिंदे के गृहनगर में गोलीबारी हुई है। विधायक ने खुलेआम कहा है कि शिंदे ने उन्हें गोली चलाने के लिए मजबूर कर दिया था…सीएम को इस्तीफा देना चाहिए। आज यह पुलिस स्टेशन में हो रहा है। जिस तरह से सीएमओ गुंडों का अड्डा बन गया है, मुझे डर है कि ऐसी घटनाएं मंत्रालय और सीएमओ में भी हो सकती हैं।”

सांसद सुप्रिया सुले: फड़नवीस से मांगा इस्तीफा

Maharashtra: इस बीच सांसद सुप्रिया सुले ने सीधे तौर पर गृहमंत्री देवेंद्र फड़नवीस पर निशाना साधा है। उन्होंने इस घटना को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि यह विफलता पुलिस की नहीं बल्कि राज्य के गृह मंत्री और भाजपा की है। वे सोचते हैं कि हम सत्ता में हैं इसलिए कुछ भी कर सकते हैं। अगर थाने में फायरिंग होती है तो गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। सुप्रिया सुले ने फड़णवीस की आलोचना करते हुए कहा कि मैं इस मुद्दे को लोकसभा में उठाऊंगी और केंद्रीय गृह मंत्री से मिलकर इसकी जांच कराने की मांग करूंगी।

सांसद सुप्रिया सुले: बदमाशों में डर नहीं

Maharashtra: इस घटना के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए सुप्रिया सुले ने आगे कहा कि हमारी आलोचना व्यक्तिगत नहीं है। यह महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है। महाराष्ट्र में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। प्रदेश में इस समय भयानक गैंगवार चल रहा है। लोगों को रास नहीं आती राऊत की बातें, कैबिनेट में नहीं अब सड़कों पर गैंगवॉर वे अब किसी से नहीं डरते। पुलिस से नहीं डरते, कैमरे के सामने गोली मारते हैं।

सांसद सुप्रिया सुले: नागपुर क्राइम कैपिटल

Maharashtra: जब भी देवेन्द्र फड़णवीस गृह मंत्री बनते हैं, राज्य में अपराध बढ़ जाता है। पिछली बार जब वे गृह मंत्री थे तो कई चैनल कहते थे कि नागपुर महाराष्ट्र का क्राइम कैपिटल है। यह गैंगस्टर आपके लिए होगा। हम आज भी गर्व से जीते हैं। सुप्रिया सुले ने जोर देकर कहा कि अगर सरकार उन्हें सजा नहीं देगी तो हम उनके खिलाफ लड़ेंगे। इस तरह कड़े शब्दों में इस घटना का विरोध करते हुए सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दो टूक सुनाया है।

क्या है पूरा मामला?

Maharashtra: गणेश गायकवाड़ और महेश गायकवाड़ के बीच विवाद था, जिसकी शिकायत लेकर वे लोग थाने में आए थे। दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी क्रम में गणेश गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उसके साथियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। थाणे के डीसीपी सुधाकर पाथरे ने बताया है कि यह घटना उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में रात करीब 10:30 बजे की है। इस गोलीबारी में महेश गायकवाड़ और शिंदे समर्थक राहुल पाटिल बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें तुरंत उपचार के लिए रात 11 बजे उल्हासनगर के मीरा अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के बाद दोनों नेताओं को ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो महेश गायकवाड़ को कुल चार गोलियां लगी है।

Written By- Poline Barnard & Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

Bihar Cabinet: बिहार में विभागों का हुआ बंटवारा,खुद के पास रखा गृह विभाग; विजय सिन्हा को पथ निर्माण और सम्राट चौधरी को मिला फाइनेंस
Poonam Pandey: जिंदा है मॉडल झूठी थी मौत की खबर, कैंसर अवेयरनेस के लिए किया था ऐसा
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।