MP Election 2023: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, शिवराज ने बताया ‘महाझूठपत्र’

MP Election 2023
MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव 2023 के मद्देनजर कांग्रेस ने भोपाल में चुनावी घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र जारी होते ही एमपी के सीएम शिवराज सिंह की प्रतिक्रिया भी आ गयी और उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को ‘महाझूठ पत्र’ करार दे दिया।
MP Election 2023: कांग्रेस के घोषणापत्र पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “यह कांग्रेस का वचनपत्र नहीं, झूठपत्र है। 5 साल पहले भी उन्होंने 900 से ज्यादा वचन दिए थे लेकिन 5 भी पूरे नहीं किए… आज फिर इन्होंने महाझूठपत्र प्रस्तुत कर दिया लेकिन जनता इसपर भरोसा नहीं करेगी क्योंकि जनता जानती है कि भाजपा जो कहती है वह करती है।”

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल: परिवारवाद और तुष्टिकरण उनकी सूची में और लालच और भ्रम उनके…

MP Election 2023: कांग्रेस के घोषणापत्र पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, “कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद जो इस्तीफों की झड़ी लगी थी उसे भूलाने के लिए यह वचनपत्र आया है। यह झूठ का पुलिंदा है। यह भ्रम फैलाने की कोशिश है, यह लालच की राजनीति है। परिवारवाद और तुष्टिकरण उनकी सूची में और लालच और भ्रम उनके घोषणापत्र में है।”

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ: कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी…

MP Election 2023: एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि मध्य प्रदेश का हर परिवार खुशहाल हो इसलिए इस बार हमारा नारा है- कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी। कांग्रेस सरकार धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल खरीदेगी, हम गेंहू 2600 रुपए क्विंटल पर खरीदेंगे।”

ये भी पढ़ें…
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।