Nitish Kumar Elected Party President: नीतीश कुमार फिर से बने जेडीयू अध्यक्ष, लल्लन सिंह ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा

Nitish Kumar Elected Party President
Nitish Kumar Elected Party President:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से एक बार पार्टी अध्यक्ष बन गए है। JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान जेडीयू अध्यक्ष लल्लन सिंह ने राष्ट्रीय पद से इस्तीफा दे दिया था। नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद संभालते ही कहा कि “हमारे पार्टी की मीटिंग थी… मैंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद स्वीकार कर लिया है।” 

Nitish Kumar Elected Party President: आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली में सुबह जेडीयू की केंद्रीय कारिणी की मीटिंग हुई तब कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर ‘देश का प्रधानमंत्री कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो’ के नारे भी लगाए गए।

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी:अब उन्हें चुनाव लड़ने के लिए लगातार बाहर रहना होगा इसलिए उन्होंने…

Nitish Kumar Elected Party President: बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, “नीतीश कुमार ने इसे(अध्यक्ष पद) स्वीकार कर लिया। अभी राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी उसमें अगर प्रस्ताव अनुमोदित हो जाता है तो स्वाभाविक रूप से वे राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। ललन सिंह ने खुद कहा कि उन्होंने पहले भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही पद स्वीकार किया था अब उन्हें चुनाव लड़ने के लिए लगातार बाहर रहना होगा इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया वे पद स्वीकार करें।”

Nitish Kumar Elected Party President: शाम 5 बजे हो सकता है ऐलान

Nitish Kumar Elected Party President: सूत्रों से खबर आ रही है कि शाम 5 बजे तक सीएम नीतीश कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।दोपहर तीन बजे के करीब राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में नए अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। लल्लन सिंह को अध्यक्ष पद से हटाने का मुख्य कारण ये माना जा रहा है कि नीतीश कुमार लंबे समय से लल्लन सिंह से नाराज माने जा रहे थे। आरजेडी से ज्यादा करीबी होने का खामियाजा उठाना पड़ रहा है।

 

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।