Parliament Attack 2001: पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू समेत अन्य नेताओं ने संसद भवन पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Parliament Attack 2001

Parliament Attack 2001: संसद पर आतंकी हमले की आज 22वीं बरसी है। आज ही के दिन संसद पर हमला किया गया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य नेताओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। संसद भवन में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Parliament Attack 2001: पीएम मोदी ने शहीदों के परिजनों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि “संसद हमले में शहीद हुए बहादुर सुरक्षाकर्मियों को नमन है। आज 2001 में संसद हमले में शहीदों हुए को याद करते हैं। बहादुर सुरक्षाकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है।”

संसद हमले की बरसी के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि “राष्ट्र हमेशा उन बहादुर सुरक्षा कर्मियों का ऋणी रहेगा जिन्होंने 2001 के आतंकवादी हमले में अपनी जान कुर्बान कर दी।”

Parliament Attack 2001: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। राजनाथ सिंह ने उन्हें याद करते हुए कहा कि प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को मेरी श्रद्धांजलि। राष्ट्र साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखेगा।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कह दी ये बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इस दिन 22 साल पहले देश के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व को खत्म करने और हमारे लोकतंत्र के मंदिर को नुकसान पहुंचाने की आतंकवादियों की नापाक योजना को बहादुर सुरक्षाकर्मियों ने नाकाम कर दिया था, जिसमें नौ लोग भी शामिल थे जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपनी जान दे दी।

उन्होंने आगे कहा, राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। राष्ट्रपति ने कहा कि उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा क्योंकि हम आज आतंकवाद – हर जगह मानव जाति के लिए खतरा – को उसके सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में खत्म करने की अपनी प्रतिज्ञा दोहराते हैं।

 राहुल गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि 

Parliament Attack 2001: संसद हमले की 22वीं बरसी पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हमले में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अरविंद केजरीवाल ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जवानों की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश के अमर जवानों को पूरा देश सलाम करता है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। जिसमे उन्होंने लिखा, 13 दिसंबर 2001 को संसद भवन पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं नमन। उनकी बहादुरी और बलिदान से लोकतंत्र को बचाने का संकल्प हमें मज़बूती देता है। उनके अमर बलिदान को पूरा देश सलाम करता है।

Parliament Attack 2001: 13 दिसंबर को हुई थी न भूलने वाली …

Parliament Attack 2001: 13 दिसंबर 2001 की सुबह लगभग 11:40 बजे विंडशील्ड पर जाली गृह मंत्रालय के स्टिकर लगी कार में पांच आतंकवादियों को संसद भवन परिसर में प्रवेश करते देखा गया। संदेह होने पर कार को वापस मोड़ने के लिए मजबूर किया गया, जिसके बाद आतंकवादी नीचे उतरे और गोलीबारी शुरू कर दी। इससे अलार्म बज गया और सभी बिल्डिंग के गेट बंद कर दिए गए। उस समय संसद के अंदर 100 से अधिक मंत्री औरसांसद मौजूद थे।30 मिनट से अधिक समय तक चली गोलीबारी में पांच आतंकवादी, आठ सुरक्षाकर्मी और एक माली मारे गए और 15 घायल हो गए।

Written By- Swati Singh.

ये भी पढ़ें…

Parliament Security Lapse: संसदीय सुरक्षा में बड़ी चूक दो शख्स दर्शक दीर्घा से कूदे, जूते से निकालकर धुआं छोड़ने वाला पदार्थ फेंका
Madhya Pradesh Cm Oath: मोहन यादव ने ली सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान रहे मौजूद
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।