PM Modi in Bhopal: पीएम मोदी ने भोपाल में किया चुनावी शंखनाद, कहा-“कांग्रेस ने राज्य को बनाया बिमारू”

PM Modi In Bhopal

PM Modi in Bhopal: भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सवाल किया। आप बताओ एमपी के मन में क्या है? एमपी को देश का दिल कहा जाता है। बीजेपी के साथ देश के इस दिल का जुड़ाव कुछ विशेष ही रहा है और जनसंघ के जमाने से आज तक बीजेपी को एमपी के लोगों ने भरपूर आशीर्वाद दिया है। उन्होंने आगे कहा कि “पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन की पहचान थी कुनीति, कुशासन और करोड़ों का भष्टाचार। आजादी के बाद मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा लेकिन कांग्रेस ने साधन-संपन्न मध्य प्रदेश को बिमारू बना दिया।”

पीएम मोदी: कांग्रेस आज भी उसी पुराने ढर्रे और पुरानी मानसिकता पर…

PM Modi in Bhopal: पीएम मोदी ने कहा कि “कांग्रेस आज भी उसी पुराने ढर्रे और पुरानी मानसिकता पर चल रही है। चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए इनके नेताओं के लिए गरीब का जीवन माएने नहीं रखता है, कांग्रेस के लिए गरीब किसान का खेत फोटो सेशन का मैदान है। इन्होंने अतीत में भी यही काम किया और आज भी यह कर रहे हैं।”

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान: हमने एक नया मध्य प्रदेश गढ़ने का प्रयत्न किया

PM Modi in Bhopal:  इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने मध्य प्रदेश को तेजी से आगे बढा़ाया है। कांग्रेस के राज में जहां गरीबी का अभिशाप भोगने के लिए गरीब मजबूर थे, वहीं आज 1 करोड़ 36 लाख लोग गरीबी रेखा के ऊपर आए हैं, यह चमत्कार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ है। हमने एक नया मध्य प्रदेश गढ़ने का प्रयत्न किया है।”

‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ के दौरान जुड़ेंगे  10 लाख से अधिक कार्यकर्ता

PM Modi in Bhopal:  गौरतलब है कि पार्टी की तरफ से दावा किया गया है कि इस कार्यक्रम में 10 लाख से अधिक कार्यकर्ता जुड़ेंगे। बता दें कि एमपी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चलाए गए जन आशीर्वाद यात्रा के खत्म होने के बाद कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। एमपी भाजपा के लिए कितना महत्व रखती है ये इससे ही पता चल जाता है कि पिछले डेढ़ महीने में पीएम मोदी का मध्य प्रदेश में यह तीसरा दौरा है। पीएम मोदी एयरपोर्ट से जंबूरी मैदान तक रोड शो किया और इसके बाद मैदान में खुली जीप पर सवार होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए मंच तक गए।

 

ये भी पढ़ें…

Khalistan: पाकिस्तान में आतंकवाद का प्रशिक्षण लेने वाले निज्जर ने भारत में हमले की बनाई थी योजना
Ind Vs Australia: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों से दी मात, सीरीज पर 2-0 से बनाई अजेय बढ़त पढ़िए पूरी रिपोर्ट

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।