डाॅन Mukhtar Ansari का पोस्टमार्टम पूरा, कभी भी लाया जा सकता है उनका शव गाजीपुर

Mukhtaar Ansari

डाॅन Mukhtar Ansari का पोस्टमार्टम बांदा के मेडिकल काॅलेज में पूरा हो गया है। 5 डाॅक्टरों ने पोस्ट मार्टम को अंजाम दिया। अंसारी के शव को गाजीपुर उनके निवास स्थान पर लाया जाएगा। अब कभी भी उसको सपुर्दे खाक किया जा सकता है। गाजीपुर को पुलिस प्रशासन ने किले में तब्दील कर दिया है। भारी पुलिसबल अंसारी के घर के आस-पास तैनात कर दी गई है। देर रात सपूर्दे खाक किया जाएगा। मुख्तार को उनके अब्बू और अम्मी के पास ही दफनाया जाएगा। आज जुमे की नमाज के दौरान कानून व्यवस्था न बिगड़े पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी है। बांदा से अंसारी के शव को 26 वाहनों के काफिले के साथ में लाया जाएगा।

अलका राय: योगी का मिला आशीर्वाद, ये है भगवान का न्याय…

पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय शुक्रवार (29 मार्च) को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंची थी। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “ये भगवान का न्याया है। कई अनाथ परिवारों को सुकून मिला होगा।”

आपको बता दें कि साल 2005 में पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में मुख्य आरोपी था मुख्तार अंसारी… कहा तो ये भी जाता है कि मुख्तार के इशारे पर ही कृष्णानंद राय को मौत के घाट उतार दिया। कृष्णनंद राय को मारने के लिए मुख्तार के गर्गों ने 500 से ज्यादा गोलियां चलाई थी।

मुख्तार अंसारी के पास है करोड़ों की दौलत

मुख्तार अंसारी अपने परिवार के लिए करोड़ों की दौलत छोड़ गए है। आप इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते है कि सरकार ने 608 करोड़ रू जब्त किए थे इसके बावजूद भी वो अपने परिवार के लिए करोड़ों रू की संपत्ति छोड़ गए है। जानकार मानते है कि उन्होंने इतनी संपत्ति काले कामों के जरिए ही कमाई है। हालांकि, वो 5 बार के विधायक थे। 2017 में भी वो मऊ से विधायक चुनकर आए थे। उनकी पाॅपुलरिटी इतनी ज्यादा थी कि तीन बार विधायक जेल में रहते हुए ही बने थे।

माफिया पर 60 से ज्यादा क्रिमिनल केस दर्ज थे। उन पर कई हत्या के साथ ही हत्या के प्रयास के केस चल रहे थे। 8 आपराधिक मामलों में उन्हें सजा भी सुनाई जा चुकी थी। 2 मामलों में उम्र कैद की सजा भी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें…

Mukhtaar Ansari की मौत के बाद सियासत हुई तेज, अखिलेश, मायावती समेत ओवैसी ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।