Mayawati: बसपा प्रमुख मायावती ने महागठबंधन ‘इंडिया’ और एनडीए दोनों से बनाई दूरी अकेले ही लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

Mayawati
Mayawati: बसपा प्रमुख मायावती ने आज महागठबंधन इंडिया और भाजपानीत गठबंधन एनडीए दोनों से ही दूरी बना ली है। इससे पहले मीडिया में खबरे चल रही थी कि मायावती महागठबंन इंडिया का दामन थाम सकती है। नीतीश कुमार और महागठबंधन इंडिया के और भी नेता मायावती के संपर्क में थे। लेकिन मायवती ने एकला चलो नीति पर चलते हुए आगामी लोकसभा चुनाव 2024 मे अकेले लड़ने का फैसला किए।

Mayawati: मीडिया से अपील-नो फेक न्यूज प्लीज़

Mayawati: बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर लिखा, “NDA व INDIA गठबंधन अधिकतर गरीब-विरोधी जातिवादी, साम्प्रदायिक, धन्नासेठ-समर्थक व पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियां हैं जिनकी नीतियों के विरुद्ध बीएसपी अनवरत संघर्षरत है और इसीलिए इनसे गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता अतः मीडिया से अपील-नो फेक न्यूज प्लीज़।”
Mayawati: उन्होंने आगे कहा कि “बीएसपी, विरोधियों के जुगाड/जोड़तोड़ से ज्यादा समाज के टूटे/बिखरे हुए करोड़ों उपेक्षितों को आपसी भाईचारा के आधार पर जोड़कर उनकेे गठबंधन से सन 2007 की तरह अकेले आगामी लोकसभा तथा चार राज्यों में विधानसभा का आमचुनाव लडे़गी। मीडिया बार-बार भ्रान्तियाँ न फैलाए।”

बसपा प्रमुख: महागठबंधन इंडिया की हालत खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी…

Mayawati: बसपा प्रमुख ने ये भी कहा कि “वैसे तो बीएसपी से गठबंधन के लिए यहाँ सभी आतुर, किन्तु ऐसा न करने पर विपक्षी द्वारा खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे की तरह भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाते हैं। इनसे मिल जाएं तो सेक्युलर न मिलें तो भाजपाई। यह घोर अनुचित तथा अंगूर मिल जाए तो ठीक वरना अंगूर खट्टे हैं, की कहावत जैसी।”

ये भी पढ़ें…
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।