Aligarh News: स्वागत समारोह में एमएलसी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बोले- “मोदी ने जाटों को बहुत कुछ दिया”

rishipal singh

Aligarh News: खैर विधानसभा में आयोजित एक स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक(एमएलसी) चौधरी ऋषिपाल सिंह ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व और बेहतर विदेश नीति का ही परिणाम है कि आज पूरा विश्व भारत से दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहता है। आज विदेशों में भारतियों का सम्मान बढ़ा है। हमें गर्व होना चाहिए कि देश के पीएम अपने भाषण से पहले ‘वंदे मातरम’ और आखिर में ‘भारत माता की जय’ बोलते हैं।

अलीगढ़ जिले के खैर विधानसभा के गांव सजना में आयोजित स्वागत समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।  चौ. ऋषिपाल सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने सबसे पहले देश की जनता को बैंकिंग से जोड़ने के लिए जन-धन योजना की घोषणा की। उज्ज्वला योजना से गरीबों को लाभ दिलाया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों गरीबों छत दी। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों का मुफ्त में इलाज कराया।

Aligarh News: चौधरी ऋिषिपाल सिंह ने आगे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने साबित करके दिखाया है कि अब भारत की सैन्य शक्ति दुनिया के किसी भी विकसित देश से कम नहीं है। यहां तक कि मोदी ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके दिखा दिया है कि भारत अपनी आतंकी घटनाओं का बदला लेने के लिए घर में घुसकर मार भी सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर और इच्छा शक्ति से राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ किया।

पीएम मोदी ने किया जाटों का सम्मान

Aligarh News: स्वागत समारोह में चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने जाटों का बहुत सम्मान किया है। यही कारण है कि आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट समाज से 21  विधायक, 4 एमएलसी, 5 जिला पंचायत अध्यक्ष, 4 सांसद और एक केन्द सरकार व दो जाट चेहरे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री हैं। इतना ही नहीं पहली बार उत्तर प्रदेश में भूपेन्द्र चौधरी के रूप में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष दिया है। यहां तक कि देश के उप राष्ट्रपति जाट समाज से आने वाले जयदीप धनखड़ को  बनाकर भाजपा ने साबित किया है कि भाजपा जाटों की हितैषी है।

स्वागत समारोह में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद सारस्वत, जिला उपाध्यक्ष राहुल सारस्वत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश तौमर, जिला महामंत्री दिनेश चौधरी ,खैर देहात मंडल अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ,गोमत मंडल अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

आपको बता दें कि अलीगढ़ जिले से भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में तीन वर्ष पूरे करने उपलक्ष्य में गांव सजना में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। गौरतलब है कि जाट समाज से आने वाले चौधरी ऋषिपाल सिंह के भाजपा जिलाध्यक्ष रहते हुए अलीगढ़ जिले की सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायकों ने जीत हासिल की। सांसद की सीट भी भाजपा के खाते में गई। यहां तक कि सात एलडीबी के चेयरमैन व पहली बार 10 ब्लॉक प्रमुख भाजपा के निर्विरोध चुने गए।

ये भी पढ़ें…

Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश पहुंची यात्रा में राहुल गांधी के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, वीडियो वायरल

Aligarh News: टप्पल नगर पंचायत रद्द के फैसले ने करोड़पति बनने के सपनों को किया चकनाचूर, लाखों खर्च करने वालों की उड़ गई रातों की नींद

By Keshav Malan

यह कलम दिल, दिमाग से नहीं सिर्फ भाव से लिखती है, इस 'भाव' का न कोई 'तोल' है न कोई 'मोल'