UP Politics: अखिलेश यादव के बड़े वोट बैंक को रिझाने में लगी कांग्रेस, क्या ऐसा कर पाएंगे राहुल गांधी?

UP Politics: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के जेल जाने के बाद अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से नए सियासी समीकरण बनाये जा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सीतापुर जेल में जाकर आजम खान से मुलाकात कर चुके हैं।

UP Politics: क्या अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मुसलमान वोट बैंक को रिझाने की कोशिश कर रही है? उत्तर प्रदेश में मुस्लिम वोट बैंक के परंपरागत तौर से समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा रहा है। बात चाहे विधानसभा चुनाव की हो या फिर लोकसभा चुनाव की, राम मंदिर आंदोलन के बाद मुस्लिम वोट बैंक लगातार 30 सालों से समाजवादी पार्टी के साथ है। तो क्या अब कांग्रेस पार्टी अपने ही इंडिया गठबंधन के सहयोगी समाजवादी पार्टी के मजबूत वोट बैंक में को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

कौन है सपा का मुस्लिम चेहरा?

UP Politics: आजम खान सपा का मुस्लिम चेहरा हैं। इससे पहले सलाखों के पीछे लंबा वक्त गुजारने वाले आजम खान भी गर्दिश के दिनों में सपा नेतृत्व पर अपनी उपेक्षा का आरोप अपने अंदाज में लगा चुके हैं। मुसलमानों पर नजरें गड़ाए कांग्रेस अल्पसंख्यकों के इस सबसे बड़े तबके की ओर सधे अंदाज में कदम बढ़ाना चाहती है। मौके की नजाकत को भांपते हुए वह आइएनडीआइए गठबंधन के अपने सहयोगी सपा की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती है।

मुसलमान अब सपा के साथ नहीं

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के विकल्प को सत्ता में लाने के लिए मुस्लिम मतदाताओं ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी का साथ दिया। लेकिन इसके बाद भी सपा भाजपा को टक्कर देने में असफल रही। इसका कारण यही रहा कि भाजपा ने समाजवादी पार्टी के शासन में हुई आपराधिक घटनाओं को मुद्दा बनाया और जनता को सुरक्षा देने का वादा किया। यह मुद्दा चला और समाजवादी पार्टी समाज के बड़े हिस्से के समर्थन के बाद भी कोई कमाल नहीं कर सकी। कांग्रेस नेताओं को लगता है कि सपा अभी अपनी उस छवि से बाहर नहीं निकल पाई है और उसके साथ गठबंधन में जाने से नुकसान होगा।

कांग्रेस का साथ दे समाजवादी पार्टी: अजय राय

UP Politics:  उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता यूपी में पार्टी को मजबूत करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पार्टी यूपी की सभी सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को यह तय करना है कि उसे समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में जाना है, या नहीं।

लेकिन समझौता होने पर भी समाजवादी पार्टी को कांग्रेस के राजनैतिक कद को ध्यान में रखना होगा उन्हें यह ध्यान रखना होगा कि राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव होने पर केवल राहुल गांधी ही मोदी के विरुद्ध एक विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव भाजपा को हराने के लिए संकल्पबद्ध हैं तो उन्हें हर उस स्थान पर कांग्रेस को मजबूत करना चाहिए जहां पार्टी मजबूत है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राय ने कहा कि भाजपा सरकार में आजम खां का उत्पीड़न किया जा रहा है। ऐसे हालात में वह मानवीयता के आधार पर गुरुवार को सपा नेता से मुलाकात करेंगे और उनके उत्पीडऩ के खिलाफ आवाज भी उठाएंगे। अयोध्या आंदोलन के दौरान कांग्रेस का मुस्लिम वोटबैंक उससे छिटक कर सपा के साथ हो गया था।

केंद्र में सत्तारूढ़ होने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही कांग्रेस मान रही है कि इसके लिए लोकसभा चुनाव में मुसलमानों का साथ बेहद जरूरी है। यही वजह है कि संसद में बसपा सांसद दानिश अली पर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की अमर्यादित टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बसपा सांसद के घर जाकर उन्हें सांत्वना देने में देर नहीं की थी। प्रयागराज में अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद मुस्लिम समुदाय के सपा से हुए मोहभंग को भी कांग्रेस भांप रही है।

अतीक-अशरफ हत्याकांड का भी असर

UP Politics: उधर प्रयागराज में अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद मुस्लिम समुदाय के सपा से हुए मोहभंग को भी कांग्रेस भांप रही है। शायद यह बड़ी वजह है कि अब समाजवादी पार्टी को ही कांग्रेस घेरने की कोशिश कर रही है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के अहम सहयोगी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच की दूरियां बढ़ती नजर आ रही है।

दरअसल, 90 के दशक में अयोध्या आंदोलन के दौरान कांग्रेस का मुस्लिम वोटबैंक उससे छिटक कर सपा के साथ हो गया था। केंद्र में सत्तारूढ़ होने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही कांग्रेस मान रही है कि इसके लिए लोकसभा चुनाव में मुसलमानों का साथ बेहद जरूरी है।

Written By: Vineet Attri 

ये भी पढ़ें..

Asian Games: भारत का एशियन पैरा गेम्स में शानदार प्रदर्शन, एथलीट सचिन सरजेराव खिलारी ने जीता गोल्ड
PM Modi: महाराष्ट्र और गोवा दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, शिरडी मंदिर में की पूजा-अर्चना; नए दर्शन कतार परिसर का किया उद्घाटन

 

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।