Padma Award: कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले मुलायम सिंह यादव आज मरणोपरांत पद्म विभूषण से होंगे सम्मानित, अखिलेश यादव करेंगे ग्रहण

Mulayam singh

Padma Award: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया था। इस बार 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की गई। इनमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री विजेता शामिल हैं। भारत रत्न के बाद देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए इस बार सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को भी चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव को आज देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण पुरस्कार (मरणोपरांत) से नवाजा जाएगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों अपने पिता के बदले पद्म विभूषण पुरस्कार ग्रहण करेंगे।

कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव के पुत्र व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद रहेंगी। अलंकरण समारोह आज शाम 5 बजे से होगा। नेताजी मुलायम सिंह यादव का निधन बीते साल 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ था। वह राजनीति के बड़े ही मजे हुए खिलाड़ी रहे। अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले मुलायम सिंह यादव रामभक्तों पर गोली चलवाने के बाद से हमेशा हिंदूवादियों के निशाने पर रहे। इतना ही नहीं हर मोर्चे पर मुलायम सिंह यादव का भाजपा ने प्रबलता के साथ विरोध किया।

किस-किस को मिलेगा पदम विभूषण?

Padma Award: इस साल दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण देने का ऐलान हुआ था। मणिपुर बीजेपी के अध्यक्ष थौनाओजम चौबा सिंह और त्रिपुरा के दिवंगत नेता नरेंद्र चंद्र देबवर्मा को पद्म श्री से सम्मानित करने की घोषणा हुई थी। इन दिनों पद्म विभूषण से सम्मानित लोगों की चर्चा आम लोगों के जुंबा पर रहती है। कोई नंगे पैर राष्ट्रपति से सम्मानित पाकर चर्चा में है तो कोई अपनी परंपरा के मुताबिक मौजूद लोगों का अभिवादन करके चर्चा में है।

पद्म पुरस्कार यानी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री- देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। इन पुरस्कारों की स्थापना वर्ष 1954 में हुई थी। आज शाम पद्म पुरस्कारों का दूसरा चरण है। पहले चरण में 22 मार्च को 3 लोगों को पद्म विभूषण, 4 लोगों को पद्म भूषण और 45 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

Written By- Swati Singh

ये भी पढ़ें…

Hanuman Jayanti: गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी की एडवाइजरी, हर हाल में बनाए रखे शांति

Agra: करोड़पति बेटों की कोठियों में नहीं है मां के लिए कोई कोना, रहती हैं वृद्धाश्रम

By खबर इंडिया स्टाफ