Rajasthan Election 2023: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने राहुल गांधी के पनौती वाले बयान की निंदा, कहा-“बिना शर्त मांगे माफी”

Rajasthan Election 2023
Rajasthan Election 2023: राजस्थान के जालौर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भारत के वर्ल्ड कप हारने के बाद भारत के प्रधानमंत्री मोदी को पनौती और एक दूसरी जनसभा में जेबकतरा तक बता दिया था। जिसके बाद से ही वो भाजपा के नेताओं के निशाने पर आ गए थे। भाजपा के नेता राधा मोहन दास अग्रवाल और ओम पाठक ने राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की थी। आयोग के सौंपे ज्ञापन में पार्टी ने कहा था कि राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई हो क्योंकि उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। अब 25 नवंबर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस का जबाव देना है। जब से ही राहुल गांधी के प्रधानमंत्री मोदी को लेकर किए गए शर्मनाक बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी के बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से पार्टी की तरफ बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।
Rajasthan Election 2023: इसके बाद राहुल गांधी को चुनाव आयोग द्वारा नोटिस दिए जाने पर केंद्रीय मंत्रीप्रह्लाद जोशी ने कहा कि “राहुल गांधी बेहद गैर-जिम्मेदार हैं और बेहद निम्न स्तर की भाषा बोलते हैं। उन्होंने एक बार फिर दिखाया है कि वह किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं…मैं राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा करता हूं। “

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान: जो नेशनल हेराल्ड केस में बेल पर हैं वो लोग…

Rajasthan Election 2023: चुनाव आयोग द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके बयान पर कारण बताओ नोटिस जारी करने पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया, “राहुल गांधी और उनके परिवार का काम देश के निर्णय के खिलाफ गाली देना है।… कांग्रेस के जो भ्रष्ट लोग हैं वो पचा नहीं पा रहे हैं। वो लोग पहले देश को अपनी जागीर मानते थे, सामान्य गरीब घर के लोग उनके गद्दी पर कैसे बैठे गए, उनके मन में इसकी पीड़ा है इसलिए वे प्रधानमंत्री को अपशब्द बोलकर निंदित कर रहे हैं। वे भूल रहे हैं कि जो हिमालय पर पत्थर उछालते हैं वो पत्थर उन पर ही गिरता है।…जो नेशनल हेराल्ड केस में बेल पर हैं वो लोग देश के निर्णय को गाली देते हैं ये बहुत ही घृणित काम है।”

पनौती वाले बयान पर भाजपा के नेताओं को मिला ओवैसी का साथ

Rajasthan Election 2023: इससे पहले भाजपा के नेताओं को पनौती वाले बयान पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी Aimim का भी साथ मिला है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना गलता है. राजनीति में विरोध प्रतिरोध लगा रहता है, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही साथ देश के प्रधानमंत्री भी हैं और राहुल गांधी का यह बयान देश के 140 करोड़ लोगों का भी अपमान है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत: नोटिस का दिया जाएगा जवाब

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “नोटिस का जवाब दिया जाएगा। यहां चुनाव प्रचार के दौरान 5 राज्यों के उनके मुख्यमंत्री और नेता लोग यहां आए हैं, उन्होंने क्या-क्या बोला है ये पता है।”

सांसद संजय राउत:2024 में पनौती हो जाएगी खत्म

Rajasthan Election 2023: शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, “2014 से इस देश को पनौती की पीड़ा शुरू हो गई। हम ये किसी व्यक्ति के बारे में नहीं बोल रहे हैं। भाजपा को ये दिल पर नहीं लेना चाहिए। पनौती शब्द पूरे देश में इस्तेमाल होता है। खासकर जो खुद को हिंदुत्ववादी समझते हैं उन्हें पनौती शब्द से नफरत नहीं होनी चाहिए। हिंदुत्व कोष में पनौती शब्द का बहुत महत्व है। आप बनारस जाइए और समझ लीजिए कि पनौती शब्द का मतबल क्या है। बाद में FIR का काम कर लीजिए। इस देश को 2014 से पनौती लगी है, 2024 में पनौती खत्म हो जाएगी।”

Rajasthan Election 2023: राहुल गांधी ने कहा था पनौती
Rajasthan Election 2023: आपको बता दें कि बीते मंगलवार 21 नवंबर को राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि “हमारे लड़के (टीम इंडिया के खिलाड़ी) वर्ल्ड कप जीत जाते लेकिन पनौती ने हरवा दिया। दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनावी मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान सभा में मौजूद कुछ लोग ‘पनौती-पनौती’ चिल्लाने लगे।”

 

Rajasthan Election 2023: उन्होंने आगे कहा था कि “लोगों के पनौती-पनौती चिल्लाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अच्छा भला प्रदर्शन कर रही थी, फाइनल में भी हमारे लड़के ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने वहां पहुंचकर मैच हरवा दिया। राहुल गांधी ने कहा कि ये सब मीडिया नहीं बताएगी, लेकिन लोग जानते हैं, जनता जानती है।”

 

ये भी पढ़ें…

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।