Gorakhpur: नशे में धुत पड़ोसी ने छात्रा से की छेड़खानी, मूसल से सिर फोड़कर मार डाला

मृतका प्रियंका के विलाप करते परिजन

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर से बेहद ही शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है। इस खबर ने हर किसी को चौंका दिया है। नशे में धुत पड़ोसी ने छेड़छाड़ करने के बाद एक छात्र की हत्या कर दी। जब शराब के नशे में एक युवक उससे छेड़खानी कर रहा था। लड़की के दिव्यांग चाचा और चाची ने जब इसका विरोध किया, तो उसने उन्हें भी पीटा।

लड़की ने बीच-बचाव करने की कोशिश, तो उसके सिर पर मूसल से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

लंबे समय से कर रहा था परेशान अब जान भी ले ली

गोरखपुर के उरुवा इलाके के हरिहरपुर बनकटी गांव में राम मिलन परिवार के साथ रहते हैं। वह सब्जी मंडी में मजदूरी करके परिवार का जीवन यापन करते हैं। उनकी 20 वर्षीय बेटी प्रियंका उरुवा के नरसिंह प्रसाद पीजी कॉलेज में बीए की विद्यार्थी थी। इसी गांव का रहने वाला पड़ोसी सरवन काफी दिनों से प्रियंका को परेशान करता था। वह अक्सर उसके साथ छेड़खानी करता रहता था।

Gorakhpur: सोमवार की रात प्रियंका गांव में अपने चाचा के घर उन्हें खाना देने गई थी। तभी सरवन शराब के नशे में वहां पहुंच गया। सरवन ने प्रियंका से छेड़खानी शुरू कर दी। लड़की के शोर मचाने पर उसके चाचा राम नयन और उनकी पत्नी भी वहां आ गए।

मूसल से किया सिर पर हमला

Gorakhpur: चाचा राम नयन ने जब छेड़खानी का विरोध किया, तो सरवन ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सरवन ने उनके कपड़े फाड़ दिए और बुरी तरह पीटने लगा। यह सब देख प्रियंका और उसकी चाची सरवन से राम नयन को छुड़ाने लगी। इस पर सरवन अपना आपा खो बैठा। उसने वहां पड़े मूसल से प्रियंका के सिर पर वार ​कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई और वो वहीं गिर पड़ी। आनन-फानन में घरवाले उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

इस मामले में लड़की के चाचा राम नयन ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सरवन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और छेड़खानी का केस दर्ज किया है। इस बीच मौका देख कर आरोपी सरवन मौके से फरार हो गया। वह गांव में नदी के किनारे एक नाव में छिपकर बैठा था।

Gorakhpur: पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया मूसल भी बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी सरवन को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह के अनुसार आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें..

Aligarh: 15 दिनों में ऐसे बदल गये नगर पंचायत जट्टारी के समीकरण, ब्राह्मणों ने कर दिया बड़ा खेल

The Kerala Story: लव जिहाद के जरिये हिन्दू लड़कियों को बनाया आईएसआईएस का एजेंट

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।