Air Pollution: दिल्ली की हवा के साथ-साथ पानी भी हुआ खराब, यमुना में दिखा जहरीला झाग; पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। दिवाली के बाद भी AQI में सुधार नहीं आया है। स्विस कंपनी आईक्यूएयर के अनुसार, सोमवार को दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था। इस बीच राजधानी से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इससे पता चलता है कि हवा के साथ अब पानी भी जहरीला हो गया है। यमुना घाटों पर जहरीला झाग दिखने लगा है। इससे छठ पर्व मानने वालों को परेशानी होगी।

Air Pollution: इसके चलते छठ मनाने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं अब इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। ऐसा पहली बार नहीं है जब छठ पर्व से पहले यमुना में झाग नजर आया हैं। हर साल यही हालात रहते हैं और दिल्ली सरकार के तमाम दावे धरे के धरे रह जाते हैं।

Air Pollution: इस साल भी एक तरफ छठ पूजा के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। घाट सजाए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इस जहरीले झाग ने श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ये हालात तब हैं जब केजरीवाल सरकार ने यमुना की सफाई के लिए अतिरिक्त बजट भी जारी किया है।

फेल हुए दिल्ली जल बोर्ड के दावे

Air Pollution: बता दें कि अगले महीने 17  से 20 नवंबर तक छठ का पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर पिछले महीने दिल्ली जल बोर्ड ने दावा किया था कि यमुना में प्रदूषण को रोकने के लिए तैयारियां पूरी की गई हैं। दिल्ली के कुल 250 वॉर्ड में हर एक को 40 हजार रुपये देने का दावा भी किया गया था, ताकि तैयारियों में किसी तरह की कमी नजर ना आए।

यमुना का पानी जहरीला ना हो और जगह-जगह झाग ना तैरें, ऐसे में यमुना में कालोनियों से निकलने वाले नाले न गिरें उन पर नजर रखने के साथ ही, एसटीपी की क्षमता को बढ़ाए जाने की बात भी कही गई।

क्या हैं यमुना में झाग का कारण?

Air Pollution: अफसरों के अनुसार यमुना में झाग के एक नहीं, बल्कि कई कारण है। पहला तो यह कि यमुना के पानी में डिसॉल्व ऑक्सिजन की मात्रा खत्म होने या फिर टॉक्सिक बढ़ने की स्थिति में झाग नजर आने लगता है। दूसरा, सर्दियों के दौरान जब तापमान कम होता है, तब भी पानी में झाग बन जाता है। कालिंदी कुंज के पास जिस जगह सोमवार को झाग देखा गया है, वहां हमेशा ही ऐसी स्थिति रहती है।

कारण यह है कि यहां उत्तर प्रदेश सरकार ने यमुना के पानी को नियंत्रित करने के लिए बैराज बनाया है। बैराज का डिजाइन ऐसा है कि पानी दूसरी तरफ यमुना में ऊंचाई से गिरता है, जिससे झाग बनता है। यही झाग आगे की ओर जाकर यमुना के ऊपर एक चादर की तरह बन जाता है। एक समस्या यह भी है कि नजफगढ़ ड्रेन भी ऊंचाई से गिरती है, जिससे झाग बनता है।

लेकिन, यहां झाग बनने से वॉटर सप्लाई प्रभावित होने वाला नहीं है। यहां से पानी मथुरा की ओर निकल जाता है। यहां कोई वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी नहीं है, जिसमें यमुना का पानी को इस्तेमाल वॉटर सप्लाई के लिए होता हो।

कांग्रेस ने बीजेपी-आप पर साधा निशाना

Air Pollution: वहीं अब इसको लेकर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज पूर्वांचल के लोगों को दोनों सरकारों ने अपने गांव वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया है। आनंद विहार हो या नई दिल्ली, भारी भीड़ छठ पर्व मनाने के लिए अपने गांव वापस जा रही है। क्योंकि सरकार ने यमुना की सफाई को लेकर कुछ नहीं किया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि एक पत्र तक दिल्ली सरकार ने हरियाणा सरकार को नहीं लिखा कि यमुना में पानी छोड़ा जाए। छठ का पर्व आते ही एक पार्टी यमुना में बोट चलाती नजर आती है और दूसरी सफाई करती हुई। लेकिन छठ पर्व के बीच में पूरा साल भर का टाइम होता है, तब ये सरकारें काम नहीं करती।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें..

Tiger 3: फिल्म ने दो दिन में किया 100 करोड़ का कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया धमाल; जवान और गदर 2 को छोड़ा पीछे
Uttar Pradesh: लखनऊ में बदमाशों का बड़ा हमला, PAC इंस्पेक्टर को गोलियों से भूना; पढ़िए पूरी रिपोर्ट

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।