Bharat Jodo Yatra: यात्रा के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया

Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा का दसवां दिन है । आज राहुल गांधी का गुवहाटी में एक सार्वजनिक संबोधन भी होना है। लेकिन, असम के गुवाहाटी में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ” महत्वपूर्ण बात यह है कि आपके पास जिसे भी आप चाहें उसे सुनने की स्वतंत्रता हो। यह केवल असम में नहीं हो रहा है… आपसे कहा जा रहा है कि आपको RSS और इस पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व का पालन करना चाहिए… आपसे कहा जा रहा है कि आपका अपना इतिहास नहीं हो सकता… “

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी: हिमंता को बताया सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री

उन्होंने आगे कहा कि “मैं यहां खड़े पुलिस अफसरों से कहना चाहता हूं कि- हम जानते हैं, आपको जो ऑडर मिला है, आपने वो काम किया। लेकिन आप एक बात याद रखिए, असम में न्याय होना चाहिए। क्योंकि असम के मुख्यमंत्री यहां 24 घंटे चोरी कर रहे हैं। वह सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं।”

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई: भाजपा सरकार जितना अत्याचार करेगी, जितनी…

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पुलिस और कार्यकर्तां के बीच हुई झड़प को लेकर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “भाजपा सरकार जितना अत्याचार करेगी, जितनी पाबंदी लगाएगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा और राहुल गांधी का हाथ और शक्तिशाली होगा। भाजपा सरकार समझ नहीं पा रही है कि हमारी यात्रा का क्या विकल्प हो सकता है…”

ये भी पढ़ें…

Ind v Eng Test Series: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका पहले दो टेस्ट से विराट कोहली हुए बाहर
Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन पर बोले कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम “अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न होते तो…”
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।