कर्नाटक: पीएम मोदी ने एयरो इंडिया शो 2023 में की शिरकत, कहा-” दुनिया का भारत पर विश्वास बढ़ा”

कर्नाटक

कर्नाटक: बेंगलुरू में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वां संस्करण चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य उपस्थित हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इंडिया पवेलियन का उद्घाटन भी किया।

कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-‘भारत पर पूरे विश्व का विश्वास’…

कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने येलहंका के वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण में कहा कि “एयरो इंडिया का यह आयोजन भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का उदाहरण है। इसमें दुनिया की करीब 100 देशों की मौजूदगी होना दिखाता है कि भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ गया है।”

कर्नाटक: उन्होंने आगे कहा कि “देश-विदेश के एग्जिबिटर इसमें अपनी भागीदारी कर रहे हैं। इसने अब तक अपने सारे रिकोर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें भारतीय MSME भी हैं, स्वदेशी स्टार्ट अप भी है और दुनिया की जानी मानी कंपनी भी है।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: रक्षा क्षेत्र ने सफलता के कई पड़ाव पार किए 

कर्नाटक: बेंगलुरू में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि “हमारे रक्षा क्षेत्र ने कुछ वर्षों में एक लंबी यात्रा तय की है। इस यात्रा में रक्षा क्षेत्र ने सफलता के कई पड़ाव पार किए जो आगे चल कर इस क्षेत्र में मज़बूती का स्तंभ बने हैं। एयरो इंडिया भी उन्हीं स्तंभों में से एक है।”
ये भी पढ़ें…
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।