भगवान बुद्ध: पीएम मोदी ने ‘विश्व बौद्ध शिखर सम्मेलन’ के उद्घाटन में लिया भाग, कहा-” कई देशों में शांति मिशन हो या तुर्की के भूकंप जैसी आपदा हो, भारत हर संकट के समय मानवता…”

भगवान बुद्ध
भगवान बुद्ध: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विश्व बौद्ध शिखर सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “बुद्ध व्यक्ति से आगे बढ़ कर एक बोध हैं, बुद्ध स्वरूप से आगे बढ़कर एक सोच हैं, बुद्ध चित्रण से आगे बढ़कर एक चेतना हैं और बुद्ध की ये चेतना चिरंतर है निरंतर है। यह सोच शाश्वत है, ये बोध अविस्मरणीय है।”
भगवान बुद्ध: पीएम ने कहा कि “दुनिया में अलग-अलग देशों में शांति मिशन हो या फिर तुर्की के भूकंप जैसी आपदा हो, भारत अपना पूरा सामर्थ्य लगाकर हर संकट के समय मानवता के साथ खड़ा होता है, ‘मम भाव’ से खड़ा होता है।”

पीएम मोदी: हमारी बहुत बड़ी प्रेरणा भगवान बुद्ध

 उन्होंने आगे कहा कि “अमृतकाल में भारत के पास अपने भविष्य के लिए विशाल लक्ष्य भी हैं और वैश्विक कल्याण के नए संकल्प भी हैं। भारत ने आज अनेक विषयों पर विश्व में नई पहल की हैं और इसमें हमारी बहुत बड़ी प्रेरणा भगवान बुद्ध हैं।”

पीएम: हर राष्ट्र की प्राथमिकता अपने देश के हित के साथ ही विश्व हित भी होना चाहिए

भगवान बुद्ध: वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन में मोदी ने कहा कि “हमें विश्व को सुखी बनाना है तो स्व से निकलकर संसार, संकुचित सोच को त्यागकर, समग्रता का ये बुद्ध मंत्र ही एकमात्र रास्ता है। आज ये समय की मांग है कि हर व्यक्ति की, हर राष्ट्र की प्राथमिकता अपने देश के हित के साथ ही विश्व हित भी हो।” 

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी: शांति, पर्यावरण, नैतिकता, स्वास्थ्य,सतत विकास और बौद्ध संघ जैसे विषयों पर चर्चा

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने ‘विश्व बौध शिखर सम्मेलन’ में  कहा कि “दुनिया के अलग-अलग 30 देशों से अधिक करीब 170 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं और इस दो दिवसीय विश्व बौद्ध शिखर सम्मेलन में शांति, पर्यावरण, नैतिकता, स्वास्थ्य,सतत विकास और बौद्ध संघ जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। विश्व बौद्ध शिखर सम्मेलन सिर्फ भारत के लिए नहीं बल्कि विश्व कल्याण के लिए एक बहुत बड़ा अंतरराष्ट्रीय पहल है।”
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू: भगवान बुद्ध से जुड़े सभी आयोजनों में प्रमुख भूमिका निभाई
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘विश्व बौध शिखर सम्मेलन’ में  कहा कि “प्रधानमंत्री ने देश में बौद्ध संस्कृति के प्रचार और संरक्षण के लिए कई कदम उठाए हैं। 2014 से भारत सरकार ने बौद्ध धर्म से संबंधित और भगवान बुद्ध से जुड़े सभी आयोजनों में प्रमुख भूमिका निभाई है।”

ये भी पढ़ें…
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।