Rajasthan Election 2023: अमित शाह ने पाली में कांग्रेस और गांधी परिवार को बताया राजनीति का राहु केतु, देश पर आए ग्रहणों का सबसे बड़ कारण

Rajasthan Election 2023

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के पाली में चुनावी जनसभा के संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि “गहलोत साहब आप राजस्थान में पेपर लीक करवाते रहें..अब मैं गहलोत साहब को बताने आया हूं कि राजस्थान की जनता ने आपका(अशोक गहलोत) पेपर लीक कर दिया है। अभी से तय हो गया है कि 3 दिसंबर को कांग्रेस जा रही है और भाजपा आ रही है। ये कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार भारत की राजनीति के राहु और केतु हैं। भारत के भविष्य पर जितने भी ग्रहण आए ये गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी के कारण ही आए हैं।”

अमित शाह: पीएम मोदी ने भारतीय संस्कृति को हमेशा सम्मान देने का किया काम

Rajasthan Election 2023: अमित शाह ने आगे कहा किपीएम मोदी ने भारतीय संस्कृति को हमेशा सम्मान देने का काम किया है। सिर्फ राम मंदिर का निर्माण ही नहीं, औरंगेजब द्वारा तोड़ा गया काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण, सोमनाथ का मंदिर सोने का बन रहा है और बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम का भी पुनरुद्धार करने का काम किया है।”

 

अमित शाह: गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार के तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

 

Rajasthan Election 2023: अमित शाह ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां के 40 लाख युवाओं के साथ छल किया है। राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए भर्ती परीक्षा के जितने पेपर 5 साल में लीक हुए, उतने देश में कहीं नहीं हुए हैं।

अमित शाह: देश इस बार मनाएगा तीन दीवाली

Rajasthan Election 2023: शाह ने आगे कहा कि इस बार आप तीन दिवाली मनाएंगे एक तो आपने मना ली है। दूसरी आप राजस्थान में भाजपा सरकार बनने पर मनाएंगे और तीसरी दिवाली अगले साल 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने पर मनानी हैं।

सीएम शिवराज सिंह: गहलोत सरकार ने राजस्थान का कर दिया सत्यानाश

एमपी के सीएम शिवराज सिंह ने भी जयपुर में राजस्थान की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजस्थान की जनता डबल इंजन की सरकार लाने के लिए बेकरार है। 5 साल में अशोक गहलोत की सरकार ने राजस्थान का सत्यानाश कर दिया है। राजस्थान भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार, साइबर क्राइम, पेपर लीक, दंगा और आतंक के मामले में नंबर 1 बन गया है… इनकी(कांग्रेस) पुरानी कोई भी गारंटी पूरी नहीं हुई है…. “

कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा: छत्तीसगढ़, एमपी और तेलंगाना में निकल चुकी है भाजपा की हवा और रही सहीं कसर…

 

वहीं राजस्थान विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि “छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भाजपा की हवा निकल चुकी है। मिजोरम में इनका(भाजपा) कुछ था नहीं। रही सही कसर राजस्थान में पूरी हो जाएगी। 5 के 5 प्रदेशों में कांग्रेस पार्टी का बेहतर प्रदर्शन रहेगा… ये भाजपा की कार्यशैली का हिस्सा है कि वे चुनाव के समय धर्म और जातिगत आधार पर जनता के बीच जाती है।”

ये भी पढ़ें…

Rajasthan Election 2023: डूंगरपुर में पीएम मोदी ने गहलोत सरकार पर जमकर साधा निशाना, राजस्थान में कभी नहीं बनेगी इनकी सरकार
G 20 Virtual Meeting: पीएम मोदी दिल्ली में करेंगे G20 वर्चुअल सबमिट की अध्यक्षता, रूस के राष्ट्रपति और चीनी प्रधानमंत्री भी लेंगे भाग
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।