Rajasthan Election: राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने सरकार बनाने का ठोका दावा

Rajasthan Election
Rajasthan Election: राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान हुआ था और अब कांग्रेस और भाजपा के नेता अपना-अपना दावा कर रहे है कि इस बार भारी बहुमत से उनकी सरकार बन रही है। राजस्थान की जनता का आशीर्वाद उनकी ही पार्टी को मिलने वाला है। इसी क्रम में राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार बनाने का दावा ठोकते हुए कहा कि “एग्जिट पोल चाहे कुछ भी कहें, राजस्थान में सरकार कांग्रेस की बन रही है। भाजपा 5 राज्यों में से किसी में भी नहीं जीत रही। इस बार राजस्थान सरकार दोहराएगी, इसके 3 कारण हैं। पहला कारण यह है कि सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। दूसरा- मुख्यमंत्री के बारे में सबकी एक ही राय है। भाजपा के वोटर भी यही कहेंगे कि मुख्यमंत्री ने काम करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। तीसरा है- प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, भाजपा के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों की भाषा, वो भाषा किसी को पसंद नहीं आ रही थी…”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी: एक मजबूत सरकार होगी जो जनता की उम्मीदों पर…

Rajasthan Election: वहीं सीएम गहलोत से अलग राय रखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि “राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 135 से ज्यादा विधायक भाजपा के चुनकर आएंगे। एक मजबूत सरकार होगी जो जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। ये मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं।”
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।