Ashes Series: बेन डकेट शतक से चूके, इंग्लैंड फैंस ने ठहराया ऑस्ट्रेलिया को बेईमान फिर याद आए शुभमन गिल

Ashes series

Ashes Series: लॉर्ड्स में खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दूसरा दिन इस टेस्ट में काफी महत्वपूर्ण रहा दिन का खेल खत्म होने तक हैरी ब्रुक 45 और बेन स्टोक्स 17 रन बनाकर नाबाद थे। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 278 रन बना लिए हैं और उनके 6 विकेट अभी भी सुरक्षित हैं। वे ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर से अब सिर्फ 138 रन पीछे हैं। खेल के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम 416 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। स्टीव स्मिथ के शतक के अलावा डेविड वार्नर ने 66 रन की पारी खेली इसके अलावा कोई भी ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी भी नहीं खेल सका। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार वापसी कर ली है।

इंग्लैंड के बल्लेबाजों का कैसा रहा प्रर्दशन?

Ashes Series: जैक क्रॉली और बेन डकेट ने टीम को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़, डाले क्रॉली अर्धशतक से चूक गए और 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड ने एक विकेट गंवाकर 145 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट की किस्मत भी अच्छी नहीं रही और वह अपने शतक से 2 रन पहले 98 रन बनाकर जॉश हेजलवुड का शिकार हो गए। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों की यह साझेदारी 2011 के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ भागीदारी रही।

इससे पहले एंड्रयू स्ट्रास और एलिस्टर कुक ने 98 रन की साझेदारी की थी। दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद ऑली पोप ने 42 रन बनाए। जबकि जो रूट सस्ते में पवेलियन लौट गए। इस दौरान स्मिथ ने बेन डकेट का एक विवादित कैच लिया, जो गेंद हाथ में लगने के साथ साथ मैदान को भी छू रही थी।

स्टीव स्मिथ ने लपका मुश्किल कैच

Ashes Series: मिचेल स्टार्क की गेंद पर जो रूट महज 10 रन बनाकर आउट हो गए। पारी के 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर रूट ने अपना विकेट गंवाया। रूट ने शॉट सही टाइमिंग के साथ नहीं खेला था, गेंद बैकवर्ड स्क्वायर की ओर जा रही थी। तभी स्मिथ ने डाइव लगाकर गेंद को जमीन से बस कुछ इंच ऊपर एक हाथ से लपका। उनका हाथ जब जमीन पर लगा तो गेंद हाथ से बाहर निकलती दिख रही थी, लेकिन अंपायर ने इसे आउट करार दिया।

इसके बाद सोशल मीडिया पर इस कैच को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कई फैंस का दावा था कि स्मिथ के हाथ में होते हुए भी गेंद जमीन को छू रही थी। इसी कारण रूट को नॉटआउट दिया जाना चाहिए था। इंग्लैंड के फैंस ने ऑस्ट्रेलिया को बेईमान तक कह डाला। वहीं कुछ ने इस कैच की तुलना वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शुभमन गिल के कैच से की।

शुभमन गिल भी इसी तरह हुए थे आउट

Ashes Series: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में शुभमन गिल विवादित तरीके से आउट हुए थे। कैमरन ग्रीन ने स्लिप में गिल का कैच लपका था। जिसे बाद में थर्ड अंपायर को रेफर किया गया था। तब  ग्रीन के हाथ में होते हुए गेंद जमीन को छूती नजर आ रही थी, लेकिन गिल को आउट करार दिया गया था। तब भी ऑस्ट्रेलिया को जमकर ट्रोल किया गया था। शुभमन गिल ने खुद अंपायर के फैसले पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया था।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें..

Manipur Violence: क्यों जल रहा है मणिपुर? नहीं थरहीम  हिंसा, दो लोगों की मौत
Amritpal Singh: डिब्रूगढ़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठा खालिस्तानी आतंकी, पत्नी किरणदीप का दावा

By खबर इंडिया स्टाफ