Bhagwaan Jagannath Rathyatra: आज से पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के लिए ‘पहंडी’ अनुष्ठान शुरू हो गया है। COVID महामारी के बाद दो साल के अंतराल के बाद इस बार रथ यात्रा में भक्तों की भागीदारी की अनुमति दी गई है।
#WATCH ओडिशा: पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के लिए 'पहंडी' अनुष्ठान शुरू हो गया है। COVID महामारी के बाद दो साल के अंतराल के बाद इस बार रथ यात्रा में भक्तों की भागीदारी की अनुमति दी गई है। pic.twitter.com/qsQMcV77wQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2022
पीएम मोदी ने दी रथयात्रा के विशेष दिन की बधाई
वहीं पीएम मोदी ने ट्विट करते हुए कहा कि “रथयात्रा के विशेष दिन की बधाई। हम भगवान जगन्नाथ से उनके निरंतर आशीर्वाद की प्रार्थना करते हैं। हम सभी को अच्छे स्वास्थ्य और खुशियां मिले।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "रथयात्रा के विशेष दिन की बधाई। हम भगवान जगन्नाथ से उनके निरंतर आशीर्वाद की प्रार्थना करते हैं। हम सभी को अच्छे स्वास्थ्य और खुशियां मिले।" pic.twitter.com/CHM6k62hkM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2022
बता दें कि आज से शुरू हो रही रथ यात्रा के लिए पुरी में सभी तैयारियां कर ली गई हैं। दो साल के अंतराल के बाद इस बार उत्सव में भक्तों की भागीदारी की अनुमति दी गई है। भक्त इश बात से काफी उत्साहित दिख रहे है कि वो दो साल बाद भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हो सकेंगे। उनको भी रथ को खीचने का मौका मिलेगा।
Bhagwaan Jagannath Rathyatra: गृहमंत्री अमित शर्मा ने की मंगल आरती
वहीं गुजरात में गृहमंत्री अमित शर्मा ने की भगवान जगन्नाथ की मंगल आरती और साथ ही देश के लोगों की सुरक्षा और शांति की प्राथना की।
#WATCH गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में जगन्नाथ मंदिर में 'मंगला आरती' की। pic.twitter.com/doymwFCV7Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
वहीं एक श्रद्धालु ने बताया,” 2 साल बाद हम यहां आए हैं, बहुत खुशी है। जगन्नाथ जी पर लोगों की श्रद्धा और आस्था आज भी वैसी ही बनी हुई है जैसी हमेशा से थी। लोग कहते हैं कि इस रथ को खींचना अपने आप में एक अच्छी अनुभूति है। जो भी इस रथ को खींचता हैं, जगन्नाथ जी की उस पर विशेष कृपा होती है।”
एक श्रद्धालु ने बताया," 2 साल बाद हम यहां आए हैं, बहुत खुशी है। जगन्नाथ जी पर लोगों की श्रद्धा और आस्था आज भी वैसी ही बनी हुई है जैसी हमेशा से थी। लोग कहते हैं कि इस रथ को खींचना अपने आप में एक अच्छी अनुभूति है। जो भी इस रथ को खींचता हैं, जगन्नाथ जी की उस पर विशेष कृपा होती है।" pic.twitter.com/WiEzqkLxjG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2022
भक्त ने बनाया चाॅक और माचिस से भगवान जगन्नाथ का रथ
वहीं भुवनेश्वर में भगवान जगन्नाथ के भक्त और कलाकार एल. इश्वर राव ने कहा कि पिछले 2 साल रथ यात्रा भक्तों के बिना हुई थी लेकिन इस बार यह यात्रा भक्तों के साथ हो रही है और मैं कुछ बनाना चाहता था, तो मैंने 7.5 इंच का रथ बनाया है जिसको बनाने में 15 दिन लगें। उसने बताया कि भगवान जगन्नाथ का रथ उसने चाॅक और माचिस की तीलियों से बनाया है।
ओडिशा: भुवनेश्वर में एक कलाकार ने चॉक और माचिस की तीलियों से एक छोटा जगन्नाथ रथ बनाया।
पिछले 2 साल रथ यात्रा भक्तों के बिना हुई थी लेकिन इस बार यह यात्रा भक्तों के साथ हो रही है। मैं कुछ बनाना चाहता था, तो मैंने 7.5 इंच का रथ बनाया है जिसमें 15 दिन लगें: एल. इश्वर राव, कलाकार pic.twitter.com/frN3ASkcUb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2022
वहीं ओडिसा के डीजीपी सुनील कुमार बंसल ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि आज पुरी में विश्व प्रसिद्ध महाप्रभु जगन्नाथ यात्रा आरंभ हो चुकी है और इसके लिए लाखों लोग इकट्ठे हुए हैं। यहां पुलिस की पूरी व्यवस्था की गई है।। सुबह से महाप्रभु के सभी अनुष्ठान सही समय पर हो रहे हैं।
उन्होंने ये भी कहा कि हमें आशा है कि थोड़ी ही देर में रथ खींचने का कार्यक्रम भक्तों द्वारा शुरू किया जाएगा। सुरक्षा के लिए यहां लगभग 180 दस्ते तैनात किए गए हैं। साथ ही रैपिड एक्शन का भी दस्ता यहां तैनात किया गया है।
हमें आशा है कि थोड़ी ही देर में रथ खींचने का कार्यक्रम भक्तों द्वारा शुरू किया जाएगा। सुरक्षा के लिए यहां लगभग 180 दस्ते तैनात किए गए हैं। साथ ही रैपिड एक्शन का भी दस्ता यहां तैनात किया गया है: सुनील कुमार बंसल, DGP, ओडिशा
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2022